IND vs NZ LIVE / रोमांचक सुपर ओवर मैच में रोहित शर्मा ने आखिरी की दो गेंदों पर लगाए दो छकके जीता मैच

₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली भरतपुर : ऐतिहासिक गंगा मंदिर सुल्तानपुर में स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक बुलंदशहर में मुठभेड़ मे दो इनामी बदमाश गिरफ्तार गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर पांच सहकारिता अधिकारियों को जारी किए गए नोटिस पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 5 किलोमीटर जाल फेंसिंग का काम हुआ पूरा पीलीभीत के पत्रकार का हल्द्वानी में आकस्मिक निधन होने से शोक सरकारी ऐप से करें UPI Payment आज का राशिफल अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 01 लाख से अधिक लोगों ने ली मतदान की शपथ टाटा आईपीएल को लेकर धर्मशाला पहुँची किंग्स इलेवन पंजाब की टीम , सीएसके मौसम विभाग का पूर्वानुमान मुंगेली में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई प्रभातफेरी रायपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स ने मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया बलरामपुर जिले के शहीद पार्क में ‘‘सुरमयी शाम’’ नामक स्वीप संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जारी की 11वीं सूची आज का राशिफल आई पी एल मैचों को लेकर धर्मशाला में उत्साह

IND vs NZ LIVE / रोमांचक सुपर ओवर मैच में रोहित शर्मा ने आखिरी की दो गेंदों पर लगाए दो छकके जीता मैच

Deepak Chauhan 29-01-2020 17:25:35

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज के तीसरे मैच को सुपर ओवर में जीत लिया। उसने न्यूजीलैंड से पहली बार टी-20 सीरीज जीती। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 56 विकेट पर 179 रन बनाए। जबाव में न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 179 रन ही बनाए। सुपर ओवर में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। बुमराह के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा। इसके जबाव में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने मिलकर 20 रन बना दिए। रोहित ने आखिरी 2 गेंद पर 2 छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।


भारत के लिए बुमराह ने सुपर ओवर किया

गेंद क्या हुआ

1 केन विलियम्सन ने 1 रन लिया

2 मार्टिन गुप्टिल ने 1 रन लिया

3 विलियम्सन ने छक्का लगाया

4 विलियम्सन ने चौका लगाया

5 बाई में 1 रन

6 गुप्टिल ने चौका लगाया

विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने सिर्फ 8 रन ही दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को आउट कर मैच टाई करा दिया।


आखिरी ओवर का रोमांच

गेंद क्या हुआ

  • 19.1 रॉस टेलर ने छक्का मारा
  • 19.2 टेलर ने 1 रन लिया
  • 19.3 शमी ने विलियम्सन को आउट किया
  • 19.4 कोई रन नहीं
  • 19.5 शिफर्ट ने 1 रन लिया
  • 19.6 शमी ने टेलर को आउट किया

गुप्टिल-मुनरो ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की

मार्टिन गुप्टिल 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कॉलिन मुनरो के साथ पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। गुप्टिल को शार्दुल
ने आउट किया। मुनरो (14) को जडेजा ने राहुल के हाथों स्टंप कराया। मिशेल सेंटनर (9) को चहल ने बोल्ड किया। इससे पहले भारत के रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने 3 विकेट लिए।


कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

कोहली मैच में 25 रन बनाते ही कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे। कोहली ने उन्हें 36वें मैच में ही पीछे छोड़ दिया। तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 18 मैच में 38.35 की औसत से 652 रन बनाए।


रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा किया

रोहित शर्मा 40 गेंद पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें बेनेट ने पवेलियन भेजा। रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का 20वां अर्धशतक है। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी के दौरान बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।


रोहित ने तीसरी बार 23 गेंद पर अर्धशतक लगाया

गेंद किसके खिलाफ मैदान साल

22 वेस्टइंडीज  लाउडरहिल 2016

23 बांग्लादेश      राजकोट 2019

23 वेस्टइंडीज          मुंबई 2019

23 न्यूजीलैंड     हैमिल्टन 2020


तीसरे नंबर पर शिवम दुबे फ्लॉप

इससे पहले लोकेश राहुल 27 रन बनाकर ग्रैंडहोम की गेंद पर आउट हुए। रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे 3 रन पर पवेलियन लौटे। उन्हें कोहली की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। दुबे को बेनेट ने पवेलियन भेजा। श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर आउट हुए।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :