पद्म श्री पुरस्कार दिए जाने का ट्विटर पर विरोध करने वालों को अदनान सामी का जवाब : दिमाग कहां से लाए हो

इटावा सहकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद पूर्णिया: बैंक सीएसपी संचालक की हत्या, 5 लाख रुपये लेकर अपराधी फरार चित्रकूट में मतदान की तैयारियों को लेकर हुई बैठक इटावा सफ़ारी पार्क में 4 नवजात शावकों की मौत पीलीभीत से तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना पंजीयन विभाग ने संपत्ति की रजिस्ट्री सरकारी गाइडलाइन दर से कम रेट में करने पर लगाई रोक कन्नौज न्यायालय में कल लगेगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव में लोग घरों में लगा सकेंगे सोलर पैनल फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने पलवल जिले के गांव फुलवाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी को फास्ट्रैक कोर्ट द्वारा सुनाई गई 10 साल सश्रम कारावास की सजा राजनाथ सिंह-ओपी श्रीवास्तव के समर्थन में सीएम योगी ने की जनसभा टोंक : महिला थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते गिरिफ्तार आज का राशिफल कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इंडी गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के लिए वोट मांगे । पलवल के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की। स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर केजरीवाल पर बरसीं निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन आज विश्‍व दूरसंचार एवं सूचना सोसायटी दिवस है एम्स के चिकित्सक और पूर्व सैनिक मिलकर सामाजिक जागरूकता के लिए पहल करेंगे ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने भिवानी के गांवों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं को दिलाई शपथ

पद्म श्री पुरस्कार दिए जाने का ट्विटर पर विरोध करने वालों को अदनान सामी का जवाब : दिमाग कहां से लाए हो

Deepak Chauhan 27-01-2020 18:08:36

पाकिस्तानी मूल के जाने माने गायक अदनान सामी ने सोमवार को ट्विटर पर एक आलोचक को जवाब दिया है जो उनको पद्म श्री पुरस्कार दिए जाने का विरोध कर रहा था। अदनान सामी ने कहा है कि ऐसा दिमाग लाते कहां से हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस ने अदनान को पद्म श्री दिए जाने पर तंज कसते हुए कहा था कि अब भाजपा सरकार की चमचागिरी यह प्रतिष्ठित सम्मान दिए जाने का नया मानदंड बन गया है। इसके बाद एनसीपी ने कहा है कि अदनान को पद्मश्री दिया जाना देश के लोगों का अपमान है। 

अदनान ने ट्वीट करके कहा है कि हे बच्चे, क्या आपको दिमाग 'क्लीयरेंस सेल' से या सेकेंड हैंड नॉवेल्टी स्टोर से मिला है? क्या तुम्हें बर्कले में यही सिखाया गया है कि एक बेटे को उसके माता-पिता के कामों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए या सजा दी जानी चाहिए? और आप एक वकील हैं? लॉ स्कूल में क्या सीखा है? इसके साथ ही शुभकामनाएं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि यह एक स्पष्ट मामला है कि अगर कोई भी पाकिस्तान से 'जय मोदी' का जाप करेगा, तो उसे देश की नागरिकता के साथ-साथ पद्म श्री पुरस्कार भी मिलेगा। यह देश के लोगों का अपमान है।

  • इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह सवाल भी किया कि ऐसा क्यों हुआ कि करगिल युद्ध में शामिल हुए
  • सैनिक सनाउल्लाह को 'घुसपैठिया घोषित कर दिया गया, जबकि उस सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिसके
  • पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी? शेरगिल ने
    एक वीडियो जारी कर कहा कि
  • भारतीय सेना के वीर सिपाही और भारत माता के पुत्र मोहम्मद सनाउल्लाह जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल की
  • लड़ाई लड़ी, उनको एनआरसी के जरिए घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ, अदनान सामी को पद्मश्री से
  • नवाज दिया गया जिनके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में अफसर थे और जिन्होंने भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी।
  • उन्होंने सवाल किया, पाक के खिलाफ लड़ने वाला भारत का सिपाही घुसपैठिया और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे को
  • सम्मान क्यों? क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरुरी है या सरकार का गुणगान? क्या पद्मश्री के लिए नया
  • मानदंड है कि करो सरकार की चमचागिरी, मिलेगा तुमको पद्मश्री?
  • गौरतलब है कि कुछ साल पहले भारत की नागरिकता हासिल करने वाले सामी को इस साल पद्मश्री सम्मान देने की
  • घोषणा की गई है। सामी पहले पाकिस्तानी नागरिक थे। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सामी को
  • पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई।
  • सिंह ने ट्वीट किया, पद्म पुरस्कार के लिए चुने गए सभी लोगों को बधाई। मुझे खुशी है कि प्रसिद्ध गायक एवं
  • संगीतकार और पाकिस्तानी मुसलमान प्रवासी अदनान सामी को भी पद्मश्री दिया गया है। उन्होंने कहा, ''मैंने उन्हें
  • भारतीय नागरिकता देने के लिए भारत सरकार से उनके मामले की सिफारिश भी की थी। उन्हें मोदी सरकार ने भारतीय
  • नागरिकता दी थी।
  • सिंह ने कहा, भारत सरकार को भारतीय नागरिकता चाहने वाले हर धर्म के किसी भी व्यक्ति को नागरिकता देने का पूरा
  • अधिकार है, तो फिर कैब/सीएए क्यों? भारतीय राजनीति का केवल ध्रुवीकरण करने के लिए। यदि पाकिस्तान,
  • अफगानिस्तान या बांग्लादेश में उत्पीड़न का शिकार हुआ उच्च प्रतिष्ठा वाला कोई व्यक्ति भारतीय नागरिकता चाहता है,
  • तो भारत सरकार अब क्या करेगी?

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :