धोनी अगर IPL मे अच्छा खेले तो होंगे T20 वर्ल्ड कप टीम के दावेदार : रवि शास्त्री

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

धोनी अगर IPL मे अच्छा खेले तो होंगे T20 वर्ल्ड कप टीम के दावेदार : रवि शास्त्री

Deepak Chauhan 09-01-2020 16:38:57

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बेहतर खेलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में वापस आ सकते हैं। पूर्व कप्तान धोनी पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने ब्रेक ले रखा है। शास्त्री ने सीएनएन न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘धोनी खुद को टीम पर नहीं थोपते। हमदोनों के बीच बातचीत हुई। उन्होंने टेस्ट करियर समाप्त कर लिया है। जल्द ही वनडे में संन्यास ले सकते हैं। वे टी-20 में उपलब्ध रहेंगे। धोनी निश्चित रूप से आईपीएल में खेलेंगे।’

शास्त्री ने कहा, ‘एक चीज मुझे पता है कि धोनी ऐसे हैं तो खुद को टीम पर नहीं थोपेंगे। वे आईपीएल में खेलेंगे। फिर हम देखेंगे कि उनका शरीर कैसे उनका साथ दे रहा है।’ मुख्य कोच के बयान के बाद माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम के साथ होंगे।’ वहीं, एक अन्य इंटरव्यू में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी कप्तान विराट कोहली की मदद कर सकते हैं। वे हमेशा फैसला लेने में उनकी मदद करते हैं और आगे भी ऐसा कर सकते हैं।


‘फॉर्म और अनुभव के आधार पर चयन होगा’

शास्त्री ने कहा, ‘मध्यक्रम में फॉर्म और अनुभव मुख्य फैक्टर होगा। धोनी,
ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से किसी एक पर फैसला होगा। हमें व्यक्ति के अनुभव और फॉर्म पर विचार करना होगा। वे 5-6 की संख्या में बल्लेबाजी करेंगे। अगर धोनी आईपीएल में अच्छा खेलते हैं तो वे खुद को इस रेस में डालेंगे।’


शास्त्री ने पंत का बचाव किया

ऋषभ पंत लगातार बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। खराब कीपिंग के कारण उनके रहते स्टेडियम में धोनी-धोनी के नारे लगते रहते हैं। शास्त्री ने उनका बचाव किया। मुख्य कोच ने कहा, ‘पंत अभी 21 साल के ही हैं। कितने विकेटकीपर ने इस उम्र में शतक लगाए हैं? उन्होंने बहुत ज्यादा कैच नहीं छोड़े हैं। गलतियां तो सभी करते हैं। वे जैसे-जैसे अनुभवी होंगे, बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ये एक रात में होने वाली चीज नहीं है। उनके मैच विनर होने पर कोई शक नहीं है। वे विकेटकीपिंग पर मेहनत कर रहे हैं।’


धोनी का करियर

धोनी ने  90 टेस्ट में 38.09 की औसत, 6 शतक व 33 अर्धशतक की बदौलत 4876 रन बनाए। वहीं, 350 वनडे में उन्होंने 50.57 की औसत, 10 शतक व 73 अर्धशतकों की मदद से 10773 रन बनाए। 98 टी-20 में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए। आईपीएल में भी धोनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने 190 मुकाबलों में 42.20 की औसत से 4432 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.85 का रहा। उन्होंने 23 अर्धशतक लगाए।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :