देश में पांच वर्ष की उम्र तक के 7 लाख से ज्यादा बच्चों की मौत की वजह कुपोषण

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

देश में पांच वर्ष की उम्र तक के 7 लाख से ज्यादा बच्चों की मौत की वजह कुपोषण

Khushboo Diwakar 20-09-2019 16:54:50

छत्तीसगढ़ के 45.7 फीसदी बच्चों और  53.1% महिलाओं में खून की कमी


देश में पांच वर्ष की उम्र तक के 10 लाख 40 हजार बच्चों की मौत एक वर्ष में हुई जिसमें सात लाख छह हजार बच्चों की मौत की वजह कुपोषण है। इसमें से सात लाख, छह हजार बच्चों की मौत की वजह कुपोषण है। यह आकड़ा 2017 का है। 27 साल पहले इस उम्र के 70.4% बच्चों की मौत की वजह कुपोषण थी, जबकि अभी यह 68.2% है। इस अवधि में महज 2.2% की ही कमी आई है। हालांकि 27 वर्ष पहले 1990 में एक लाख में 2336 बच्चों की मौत कुपोषण से होती थी। अब यह संख्या प्रति एक लाख पर 801 रह गई है। 


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने देश के करीब 100 संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ मिल कर यह अध्ययन किया है। आईसीएमआर ने अलग-अलग अध्ययन के डेटा को संग्रह करके वैज्ञानिक तरीके से यह अध्ययन किया है।  इस अध्ययन को अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल लैंसेट में प्रकाशित किया गया है।


अध्ययन के मुताबकि 1990 में पांच वर्ष की उम्र तक के 70.1% बच्चे शरीर में किसी न किसी गड़बड़ी के साथ जी रहे थे। 27 वर्ष में इसमें 3% की कमी आई
है। 2017 में यह घटकर 67.1% पर अा गया है। पांच वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में शरीर में गड़बड़ी के साथ जीने वाले लोगों में इस अवधि में 19.2% की कमी आई है। 1990 में 36.5% ऐसे लोग थे, जो अब घटकर 17.3% रह गया है।


तेलंगाना और दिल्ली के बच्चे ज्यादा मोटे : तेलंगाना में प्रति 100 बच्चों में 23.2 बच्चे, दिल्ली में 23.1, गोवा में 22.3, राजस्थान में 10, छत्तीसगढ़ में 9.9, झारखंड में 8.6, मध्य प्रदेश में 8.2, बिहार में 6.8, हिमाचल प्रदेश में 18.5, पंजाब में 12.1, हरियाणा में 14.4, गुजरात में 13.1 और महाराष्ट्र में 14.9% बच्चे मोटापे के शिकार हैं। यह भी एक तरह का कुपोषण है।

  •  39% बच्चों की लंबाई जन्म के समय कम होती है। उत्तर प्रदेश में 49% और सबसे कम गोवा में 21% बच्चे जरूरत से कम लंबे हैं। 
  •  60% बच्चों में खून की कमी, सबसे ज्यादा हरियाणा में 74% और सबसे कम मिजोरम में 21% में कमी।
  •  54% महिलाओं में खून की कमी, सबसे ज्यादा हरियाणा में 65% और सबसे कम मिजोरम में 28% में कमी।
  •  53% माताएं अपने बच्चों को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराती हैं सबसे ज्यादा 74% छत्तीसगढ़ में और सबसे कम 34% मेघालय में।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :