Flood News: केरल में बाढ़ से हुई मौतों की संख्या पहुंची 113 के पार

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 01 लाख से अधिक लोगों ने ली मतदान की शपथ टाटा आईपीएल को लेकर धर्मशाला पहुँची किंग्स इलेवन पंजाब की टीम , सीएसके मौसम विभाग का पूर्वानुमान मुंगेली में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई प्रभातफेरी रायपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स ने मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया बलरामपुर जिले के शहीद पार्क में ‘‘सुरमयी शाम’’ नामक स्वीप संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जारी की 11वीं सूची आज का राशिफल आई पी एल मैचों को लेकर धर्मशाला में उत्साह हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के परिणाम में रितु गोयत ने 493 अंक ले कर जींद ज़िले में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुल्तानपुर से मेनका गांधी ने आज किया नॉमांकन भिवानी में ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्ज यूनियन द्वारा आयोजित शिविर में 50 ने किया रक्तदान मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए- मुरैना अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया रामलला का दर्शन एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के विभिन्न स्कूलों को ईमेल से मिली धमकियों को फर्जी करार दिया निरीक्षण सक्ती जिले में कृषक संगोष्ठी सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया

Flood News: केरल में बाढ़ से हुई मौतों की संख्या पहुंची 113 के पार

Deepak Chauhan 17-08-2019 13:13:12

केरल में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन  के कारण मृतकों की संख्या 113 हो गई है तथा आठ अगस्त से राज्य के विभिन्न जिलों में 29 लोग अभी भी लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 41,253 परिवार को 1,29,517 लोग विभिन्न जिलों में स्थापित  805 राहत शिविरों में रह रहे हैं। जलस्तर घटने के बाद हालांकि कई लोग अपने घर लौट गये हैं। उत्तर प्रदेश पिछले दिनों हो रही भारी बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी के जलस्तर लगातार बृद्धि दर्ज की गयी है।    

 

केरल में बाढ़ से अब तक 113 लोगों की मौत

सूत्रों ने बताया कि अलप्पुझा जिले में छह, कोट्टायम तथा कसरगोड जिले में  दो-दो, इडुक्की जिले में पांच, त्रिशूर जिले में नौ, मलप्पुरम जिले में 50,  कोझिकोड जिले में 17, वायनाड जिले में 12, पलक्कड जिले में एक और कन्नूर  जिले में नौ लोगों की मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार अलप्पुरम जिले के 29, वायनाड जिले के सात तथा कोट्टायम जिले का एक व्यक्ति अभी भी लापता है। राज्य में बाढ़ के कारण 1,186 घर पूरी तरह से नष्ट हो गये हैं तथा 12,761 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।


आंध्र प्रदेश में कृष्णा और गुंटूर जिले के 87 गांव बाढ़ की चपेट में

आंध्र प्रदेश के कृष्णा और गुंटूर जिलों में कई गांव और सैकड़ों एकड़ खेत शनिवार को जलमग्न हो गए। राहत की बात यह है कि कृष्णा नदी में बाढ़ का प्रकोप घटने के संकेत हैं। जलाशयों से पानी के बहाव में कमी देखी गई है लेकिन फिर भी कृष्णा और गुंटूर जिलों में 32 मंडलों के तहत आने वाले 87 गांवों के 17,500 लोगों की मुसीबतें अगले दो दिनों तक जारी रह सकती हैं। दोनों जिलों में 24 गांव बाढ़ के कारण पूरी तरह जलमग्न हैं। प्रकासम बराज में दूसरी स्तर की चेतावनी जारी है और दोनों जिलों में सरकारी तंत्र हाई अलर्ट पर है। कृष्णा और गुंटूर में 11,553 लोगों को 56 राहत शिविरों में ले जाया गया है जहां भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, दोनों जिलों में कुल 4,352 मकानों में पानी भरा हुआ है। इन जिलों में 5,311 हेक्टेयर की कृषि फसलें और 1,400 हेक्टेयर की बागवानी फसलें बाढ़ में डूबी हैं। 


प्रयागराज में गंगा और यमुना का
तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि यमुना की सहायक नदियां केन, बेतवा और उसकी सहायक नदी थसान में बांधों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का जलस्तर शनिवार की सुबह आठ बजे तक प्रयागराज के नैनी में 78.4० मीटर तक पहुंच गया है। फाफामऊ में गंगा नदी में 78.81 मीटर और छतनाग में 77.70 मीटर पर बह रही है। खतरे का निशान 84.734 मीटर पर दर्ज है।    

सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड के अधिशाषी अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कानपुर बैराज से एक लाख क्यूसेक (फ्लोरेट) से अधिक जल डिस्चार्ज  किये जाने के कारण गंगा के पानी में बढोत्तरी हो रही है। यमुना की सहायक नदियां केन, बेतवा और उसकी सहायक नदी थसान में बांधों से बड़ी मात्रा में जल छोड़े जाने से यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है। उन्होँने बताया कि तीथरार्ज प्रयाग में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान बिन्दु की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। खतरे का निशान 84.734 मीटर पर दर्ज है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.81, छतनाग में 77.70 मीटर दर्ज किया गया है जबकि नैनी में यमुना का जलस्तर 78.80 मीटर तक पहुंच गया है।     


हिमाचल में भारी बारिश, नदियां उफान पर

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को लगातार मध्यम से भारी बारिश से कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन होने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, वहीं प्रमुख नदियां और उनकी सहायक नदियां उफान पर हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के कांगड़ा शहर में सबसे अधिक 118 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि धर्मशाला में 115 मिली मीटर, डलहौजी में 84 मिली मीटर और पालमपुर में 64 मिली मीटर दर्ज की गई। वहीं राज्य की राजधानी शिमला में 40 मिली मीटर बारिश हुई। स्थानीय मौसम कायार्लय के एक अधिकारी ने कहा कि रविवार तक राज्य के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश से शिमला, किन्नौर, मंडी और कुल्लू जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य की प्रमुख नदियां - सतलुज, ब्यास और यमुना, जो कि पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा से होकर गुजरती हैं, उनका जलस्तर भी बढ़ गया है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :