महाभारत के ये नियम बना सकते है आपको ज़िन्दगी में सफल

₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली भरतपुर : ऐतिहासिक गंगा मंदिर सुल्तानपुर में स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक बुलंदशहर में मुठभेड़ मे दो इनामी बदमाश गिरफ्तार गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर पांच सहकारिता अधिकारियों को जारी किए गए नोटिस पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 5 किलोमीटर जाल फेंसिंग का काम हुआ पूरा पीलीभीत के पत्रकार का हल्द्वानी में आकस्मिक निधन होने से शोक सरकारी ऐप से करें UPI Payment आज का राशिफल अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 01 लाख से अधिक लोगों ने ली मतदान की शपथ टाटा आईपीएल को लेकर धर्मशाला पहुँची किंग्स इलेवन पंजाब की टीम , सीएसके मौसम विभाग का पूर्वानुमान मुंगेली में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई प्रभातफेरी रायपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स ने मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया बलरामपुर जिले के शहीद पार्क में ‘‘सुरमयी शाम’’ नामक स्वीप संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जारी की 11वीं सूची आज का राशिफल आई पी एल मैचों को लेकर धर्मशाला में उत्साह

महाभारत के ये नियम बना सकते है आपको ज़िन्दगी में सफल

15-07-2019 13:51:13

हिंदू धर्म में कई ऐसे ग्रंथ और पुराण हैं जो हमें लाइफ मैनेजमेंट का महत्व और इसका तरीका बताते हैं। महाभारत भी ऐसा ही एक ग्रंथ है जिसमें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के सूत्र छुपे हुए हैं। महाभारत के अनुसार अगर आप भी सफलता चाहते हैं तो पहले आपको अपने भीतर झांकना होगा। क्योंकि मनुष्य के अंदर की 6 बुराइयां उसे कभी आगे नहीं बढ़ने देती। अगर आपके अंदर भी ये 6 बुराइयां हैं तो इन्हें दूर करके आप भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

महाभारत के उद्योग पर्व में लिखा है

षड्दोषाः पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छता।

निद्रा तन्द्री भयं क्रोध आलस्यं दीर्घसूत्रता ।


इस श्लोक का अर्थ:-

1.नींद

हमें समय को सोकर बर्बाद नहीं करना चाहिए। जितनी आवश्यक हो उतना ही सोना चाहिए। जब अधिक सोने को मिले तो सो लें और जब किसी कार्य को समयपूर्व निपटाना हो तो  थोड़ा जाग लें।

2. तन्द्रा 

इसका अर्थ है सोने के बाद भी ऊंघते रहना या कार्य के दौरान निष्क्रिय रहना। कार्य में सक्रियता और निरंतरता होना जरूरी है। कुछ लोग कार्य स्थल पर उबासी लेते रहते हैं जो कि इस बात का संकेत है कि
आपके शरीर में आलस्य भरा हुआ है। एवं काम में मन नहीं लग रहा है।

3. भय

भयभीत व्यक्ति में आत्मविश्वा स नहीं होता है। वह हर कार्य करने में डरता है। ऐसे व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता नहीं होती है। सफल होने के लिए व्यक्ति को साहसी होना जरूरी है।

4. क्रोध 

क्रोध से व्यक्ति की बुद्धि बंद हो जाती है। सोचने समझने की क्षमता नष्ट हो जाती है। इससे जहां स्वभाव, गुण और चरित्र पर बुरा असर पड़ता है, वहीं लोगों के बीच एक बुरे व्यक्ति की छवि भी बनती है।

5. आलस्य 

किसी कार्य को टालते रहना भी आलस्य का ही कारण है। यदि आप आलसी हैं तो लक्ष्य आपसे दूर होता जाएगा। आलसी व्यक्ति के संकल्प कमजोर होते हैं। अत: आलस्य को दूर रखने के लिए रोज कसरत करें।

6. दीर्घसूत्रता

इसका अर्थ यह है कि जो कार्य आप जल्दी कर सकते हैं उन्हें करने में भी आप बहुत देर लगा रहे हैं तो इससे आपका नुकसान है। ऐसा करके आप अपने जीवन को व्यर्थ कर रहे हैं। अत: कि सी भी कार्य को समयपूर्व ही नि पटा लें तो अच्छा है।


  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :