स्विस बैंक के खतों की जानकारी के लिए भारत को जुटाने होंगे कुछ अहम् दस्तावेज

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

स्विस बैंक के खतों की जानकारी के लिए भारत को जुटाने होंगे कुछ अहम् दस्तावेज

kunika katiyar 10-07-2019 16:41:27

स्विट्जरलैंड सरकार ने संकेत दिया है कि भारत को स्विस बैंक खातों की जानकारी देने को वह बिल्कुल तैयार है, लेकिन इसके लिए भारत से कुछ दस्तावेज हासिल करने जरूरी हैं. गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच बैंकिंग सूचनाओं का पहला आदान-प्रदान 30 सितंबर से पहले हो सकता है. दोनों देशों के बीच सूचनाओं के स्वाभाविक आदान-प्रदान (AEOI) के लिए जनवरी 2018 में इस बारे में समझौता हुआ था.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, स्व‍िटजरलैंड की राजधानी बर्न स्थ‍ित स्विस फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने कहा है कि भारत को सूचनाओं को देने के मामले में कुछ 'दस्तावेज हासिल करने जरूरी होंगे.'  स्विट्जरलैंड प्रशासन 2018 तक वहां के बैंकों में सभी भारतीयों के खातों की जानकारी भारतीय कर अधिकारियों को देगा.

स्विट्जरलैंड की दो एजेंसियों के मुताबिक भारत उन 73 देशों में है, जिनके नागरिकों के बैंक खातों की जानकारी इस साल साझा की जाएगी. इस बारे में स्व‍िट्जरलैंड में सभी तरह की विधायी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. खबर के अनुसार, भारत को सैकड़ों खातों की जानकारी दी जाएगी. इसे दोनों देशों के बीच रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है.

स्विट्जरलैंड सरकार
ने संकेत दिया है कि भारत को स्विस बैंक खातों की जानकारी देने को वह बिल्कुल तैयार है, लेकिन इसके लिए भारत से कुछ दस्तावेज हासिल करने जरूरी हैं. गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच बैंकिंग सूचनाओं का पहला आदान-प्रदान 30 सितंबर से पहले हो सकता है. दोनों देशों के बीच सूचनाओं के स्वाभाविक आदान-प्रदान (AEOI) के लिए जनवरी 2018 में इस बारे में समझौता हुआ था.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, स्व‍िटजरलैंड की राजधानी बर्न स्थ‍ित स्विस फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने कहा है कि भारत को सूचनाओं को देने के मामले में कुछ 'दस्तावेज हासिल करने जरूरी होंगे.'  स्विट्जरलैंड प्रशासन 2018 तक वहां के बैंकों में सभी भारतीयों के खातों की जानकारी भारतीय कर अधिकारियों को देगा.

स्विट्जरलैंड की दो एजेंसियों के मुताबिक भारत उन 73 देशों में है, जिनके नागरिकों के बैंक खातों की जानकारी इस साल साझा की जाएगी. इस बारे में स्व‍िट्जरलैंड में सभी तरह की विधायी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. खबर के अनुसार, भारत को सैकड़ों खातों की जानकारी दी जाएगी. इसे दोनों देशों के बीच रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है.Image result for switch bank

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :