गुना 30-04-2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में स्वीकप गतिविधियां जारी हैं। जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान 07 मई 2024 को होना है। इसी क्रम में आज निकाय आरोन द्वारा ‘’चलें बूथ की ओर’’ अभियान अंतर्गत मतदान केद्र क्रमांक-205 पर तहसीलदार रुचि अग्रवाल द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत नगर आरोन क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र 205 पर रैली एवं मानव श्रृंखला बनाकर मतदान अवश्य करें, शपथ का आयोजन किया गया। जिसमे महिला बाल
विकास सुपरवाइजर योगिता बैरागी के द्वारा मतदान शपथ दिलाई गई। साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश कुमार सोनी द्वारा ‘’चले बूथ की ओर’’ अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मतदान केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु 01 एवं 02 मई 2024 को अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक मतदान करने हेतु अपील की गई। उक्त स्वीप गतिविधि में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यालय समस्त कर्मचारी, महिला बाल विकास सुपरवाइजर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मतदान केंद्र बीएलओ, नगर आरोन के आम नागरिक उपस्थित रहे।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments