बदायूं लोकसभा क्षेत्र से 11प्रत्याशी मैदान में। जिसमें छह पार्टी से, पांच निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। दो महिला प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रही हैं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ग्यारह प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी के दुर्विजय सिंह शाक्य, समाजवादी पार्टी के आदित्य यादव, बहुजन समाज पार्टी के मुस्लिम खां, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की नीलम रानी पाल, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के सुलेमान, लोग
पार्टी के हरिराज सिंह यादव सहित छह प्रत्याशी पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि इशरत अली, दिनेश कुमार, रामप्रताप मौर्य, लता यादव और संदीप कुमार निर्दलीय के रूप में चुनाव के मैदान में हैं। बदायूं से इस बार दो महिला प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रही हैं। ये सभी प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपने अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। बदायूं में तीसरे चरण सात मई को मतदान होगा।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments