गर्मी और लू को देखते हुए जारी हुआ अलर्ट

इटावा सहकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद पूर्णिया: बैंक सीएसपी संचालक की हत्या, 5 लाख रुपये लेकर अपराधी फरार चित्रकूट में मतदान की तैयारियों को लेकर हुई बैठक इटावा सफ़ारी पार्क में 4 नवजात शावकों की मौत पीलीभीत से तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना पंजीयन विभाग ने संपत्ति की रजिस्ट्री सरकारी गाइडलाइन दर से कम रेट में करने पर लगाई रोक कन्नौज न्यायालय में कल लगेगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव में लोग घरों में लगा सकेंगे सोलर पैनल फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने पलवल जिले के गांव फुलवाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी को फास्ट्रैक कोर्ट द्वारा सुनाई गई 10 साल सश्रम कारावास की सजा राजनाथ सिंह-ओपी श्रीवास्तव के समर्थन में सीएम योगी ने की जनसभा टोंक : महिला थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते गिरिफ्तार आज का राशिफल कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इंडी गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के लिए वोट मांगे । पलवल के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की। स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर केजरीवाल पर बरसीं निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन आज विश्‍व दूरसंचार एवं सूचना सोसायटी दिवस है एम्स के चिकित्सक और पूर्व सैनिक मिलकर सामाजिक जागरूकता के लिए पहल करेंगे ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने भिवानी के गांवों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं को दिलाई शपथ

गर्मी और लू को देखते हुए जारी हुआ अलर्ट

Gauri Manjeet Singh 09-04-2022 14:03:49

गौरी मंजीत सिंह, 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

पूरे देश में इस समय भीषण गर्मी और लू चल रही हैं। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान और दिल्ली में गर्मी और लू को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान में देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से व मध्य भारत में अगले पांच दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आईएमडी ने इन राज्यों में गर्म हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर बुलेटिन में उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों व मध्य भारत, खासकर पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच दिन लू चलने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कि आपके प्रदेश में गर्मी का क्‍या हाल होगा। आखिर गर्मी से कब मिलेगी निजात। 
अप्रैल माह में ला नीना का असर 
मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल माह में ला नीना का असर बना रहेगा और अधिकतम तापमान में और इजाफा हो सकता है। विभाग के मुताबिक दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश का भी यही हाल रहेगा। इन इलाकों में भी गर्म हवाएं दिन में लोगों को बाहर नहीं निकलने के लिए मजबूर करेंगी। आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। अगले पांच दिनों में पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस या इससे भी अधिक रहेगा। महाराष्ट्र और जम्मू संभाग में आठ अप्रैल को लू चलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इस साल लगभग पूरे देश में मार्च माह में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रही। यहां तक कि हिमालयी राज्यों में भी मार्च में बसंत की बहार की बजाय लू की स्थिति बनी रही और जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। 
इन
राज्‍यों में गरज के साथ हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवाती हवाओं के कारण दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। तटीय व आंतरिक कर्नाटक व केरल में छिटपुट बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्‍तर भारत में खासकर अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर उत्तर पूर्व भारत के बाकी छह राज्यों असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और मेघालय में बंगाल की खाड़ी से चलने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाओं के कारण गरज-चमक के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और बिहार में भी इसी तरह की स्थिति बनने की उम्‍मीद जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। चंडीगढ़, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ में गर्मी सताएगी। 
गर्मी का रिकार्ड टूटा 
गौरतलब है कि भारत के लिए मार्च 2022 में गर्मी के पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मार्च 2022 माह के लिए जारी क्लाइमेट समरी के मुताबिक मार्च 2022 में पूरे देश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो 1901 से लेकर 2022 के दौरान मार्च माह के औसत तापमान का सबसे अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च 2022 में देश का औसत अधिकतम तापमान 33.10 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 20.24 डिग्री रहा और औसत मध्य तापतान 26.7 डिग्री रहा, जबकि मार्च माह का अधिकतम तापमान सामान्यतया 31.24 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18.87 और मध्य तापमान 25.06 डिग्री रहता है। बता दें कि सामान्य तापमान का आधार 1981 से 2010 के दौरान रहने वाले तापमान के औसत के आधार पर लगाया जाता है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :