बीते साल 12 दिसंबर को भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी की। शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड के बड़े कलाकारों ने शिरकत की थी। चूंकि शादी अंबानी परिवार की इकलौती बेटी की थी तो खर्चा भी आलीशान ही किया गया। शादी के बाद ईशा ने अपना घर एंटीलिया छोड़ दिया और अब वह अपने पति के साथ नए और बेहद आलीशान घर में रहने वाली हैं। जिसकी तस्वीरे सामने आई हैं।
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का ये नया घर बेहद खूबसूरत है। साउथ मुंबई के वर्ली में स्थित उनका ये घर इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस बंगलो का नाम 'गुलीटा' रखा गया है। ईशा का ये सी-फेसिंग बंगलो उनके ससुर ने साल 2012 में खरीदा था। ईशा की शादी से पहले से ही इस पर काम चल रहा था।
ईशा और आनंद को ये बंगला उनके पिता ने शादी के तोहफे के तौर पर दिया है।
अब ये घर पूरी तरह से तैयार है। 50000 स्क्वेयर फीट में बने इस घर की कीमत 450 करोड़ बताई जा रही है। घर के अंदर की जो तस्वीरे सामने आई हैं उसे देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। ये घर सभी सुविधाओं से लेस है। साथ ही इंटीरियर पर भी काफी फोकस किया गया है।
वर्ली में 50,000 वर्ग फुट में फैला ये सी-फेसिंग बंगला पांच मंजिला है, जिसमें एक लॉन, तीन बेसमेंट, खुली हवा में स्वीमिंग पूल और कई सारे कमरे बनाए गए हैं। इतना ही नहीं इसमें शानदार ग्लास का मुखौटा बनाया गया है जिससे बाहर के नजारे का पूरा आनंद लिया जा सकता है।
घर का डिजाइन काफी हटके है। सामने आई तस्वीरों में आप घर के अंदर का डिजाइन भी देख सकते हैं। यह बंगला डायमंड थीम पर आधारित है। ईशा की शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति गलियारे और खेल जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। लेकिन सबसे खास था अमरीका की राजनीति में दखल रखने वाली हिलरी क्लिंटन का आना।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments