ग्रहों की स्थिति-शुक्र वृषभ राशि में हैं। बुध और राहु मिथुन राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मीन राशि में मंगल का गोचर चल रहा है। गुरु और शनि दोनों वक्री गति से चल रहे हैं। चंद्रमा नीच के हैं। सूर्य संक्रमण से निकलकर एक कमजोर स्थिति में कर्क राशि में हैं। पहले से बेहतर हैं। मध्यम गति से सारे ग्रह चल रहे हैं। ग्रहों का गोचर मध्यम है। ध्यानपूर्वक बड़ी सावधानी से हम लोगों को चलना है।
राशिफल-
मेष-बहुत बचकर पार करें। कठिन रास्ता है। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यवसाय सहित सारी चीजों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम बना हुआ है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। आज का दिन थोड़ा संयमित रहने की जरूरत है।
वृषभ-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अच्छी स्थिति दिख रही है आपकी, आगे बढ़ें। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली को प्रणाम करें।
मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। राह के रोड़े हट जाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर की तरफ है। व्यवसाय मध्यम गति से चलेगा। प्रेम में निश्चित दूरी बनी रहेगी लेकिन अच्छा महसूस करेंगे आप। लाल वस्तु पास रखें। हरी वस्तु का दान करें।
कर्क-सोचने-समझने की शक्ति में बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। यदि आप सैन्य, अग्नेयास्त्र या पुलिस की ट्रेनिंग में हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। नरम-गरम बना रहेगा लेकिन कोई दिक्कत नहीं है। प्रेम ठीक चल रहा है। व्यापार की भी स्थिति अच्छी है। बजरंग बाण का पाठ करें। अच्छा चलता रहेगा।
सिंह-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी में समस्या आ सकती है। लेकिन यह सम्पन्न भी होगा कठिनाइयों के साथ। स्वास्थ्य में कमजोरी
का अनुभव करेंगे लेकिन कुल मिलाकर ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। संतान की स्थिति में थोड़ी चिंता करेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या-पराक्रमी बने रहेंगे। युद्धस्तर पर आप अपने व्यवसायों, कार्यों को पूरा करने के लिए काम करेंगे।उर्जा का स्तर बहुत अच्छा दिख रहा है। लोगों का साथ भी मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखें। प्रेम में ऊपर-नीचे चलता रहेगा। व्यवसाय भी ठीक-ठाक चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें। शनिदेव की वंदना करते रहें।
तुला-वाणी पर नियंत्रण रखें। कहीं कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग न कर दें। इससे स्वयं और अपनों को दु:ख या क्लेश हो सकता है। थोड़ा सोच-समझकर वाणी का प्रयोग करिएगा। अभी जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। प्रेम और व्यवसाय में निरंतरता नहीं रहेगी। रुक-रुककर चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें। शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक-ओजस्वी बने रहेंगे। तेज विद्यमान रहेगा। जिसकी जरूरत होगी उसकी उपलब्धता रहेगी। मन में चंचलता बनी रहेगी। स्वास्थ्य और व्यापार ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है।
धनु-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च, व्यवसाय,स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। सारी चिंताएं एक साथ घेर लेंगी। सब मिलाकर थोड़ा मध्यम समय है इसलिए आपका चिंता करना भी जायज है लेकिन यह निकल जाएगा। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
मकर-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य पर केवल ध्यान दें। प्रेम और व्यापार सब कुछ अच्छा चल रहा है। मां काली की वंदना करते रहें।
कुंभ-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम भी थोड़ा मध्यम गति से ही चलेगा। व्यवसाय ठीक ठाक चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-भाग्यवश कोई काम बनेगा। आप विपरीत परिस्थितियों से निकल चुके हैं। स्वास्थ्य पर केवल ध्यान दें। प्रेम और व्यवसाय आपका ठीक चलने लगा है। बजरंग बाण का पाठे करें। सब अच्छा होगा।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments