लोग काले जादू को शैतानी ताकत के नाम से भी जानते हैं। और भारत में काले जादू,तंत्र,मन्त्र जैसे अनेक चीज़ों को माना जाता है और इन से बचने के लिए कई हज़ार तरीके भी अपनाते है तो चलिए आज कुछ अलग चीज़ के बारे में जानकारी प्राप्त करते है और जानते है की क्या है काले जादू का काला-सच-
किसने की तंत्र,शाश्त्र, की रचना ?
भगवान शिव भी तंत्र पूजा करते थे। यह बात शिव महापुराण में उल्लेखित है। भगवान भोलेनाथ तंत्र साधना से सकारात्मक शक्तियों का निर्माण जीव कल्याण के लिए करते थे। तंत्र बहुत ज्यादा प्रभावशील और संवेदनशील होते हैं। यदि इन्हें सही तरह से सिद्ध किया जाए, तो यह काफी सकारात्मक परिणाम प्रस्तुत करते हैं।
क्या है काला जादू ?
काला जादू नकारात्मक शक्ति है। जो मानव शरीर में मौजूद आत्मा और मस्तिष्क
को खराब कर देती है। अध्यात्म में इसे अतिरिक्त ऊर्जा बताया गया है। जो पूरी तरह से नकारात्मक है। काला जादू पूरी तरह से व्यक्ति को खत्म नहीं करता लेकिन किसी भी व्यक्ति की आत्मा और शरीर को इतनी हानि पहुंचाता है कि वो मृत्यु और जीवन के अधर में ही रहता है।
नकारात्मक ऊर्जा से ऐसे बचें
द्वापर युग यानी महाभारत में ऊर्जा के बारे में रोचक प्रसंग मिलता है। एक बार अर्जुन ने श्रीकृष्ण से सवाल पूछा था, 'आपका यह कहना है कि हर चीज एक ही ऊर्जा से बनी है और हरेक चीज दैवीय है, अगर वही देवत्व दुर्योधन में भी है, तो वह ऐसे नकारात्मक काम क्यों कर रहा है?' कृष्ण थोड़ा हंसे फिर रुके और उन्होंने कहा, 'ईश्वर निर्गुण है, दिव्यता निर्गुण है। उसका अपना कोई गुण नहीं है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments