अमेरिकन टेक कंपनी एचपी ने शुक्रवार को भारत में अपना पहला दो स्क्रीन वाले गेमिंग लैपटॉप 'OMEN X 2S' लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह डुअल स्क्रीन वाला दुनिया का पहला गेमिंग लैपटॉप है। इसकी कीमत 2,09,990 रुपए है। यह कई गेमिंग फोकस्ड फीचर्स से लैस है।
गेमिंग माउस की कीमत 1,799 रुपए है
- एचपी के इस लैपटॉप में मेनस्क्रीन और कीपैड के बीच 6 इंच का एचडी डिस्प्ले लगाया गया है। इसमें यूजर गेम खेलते खेलते वॉट्सऐप पर मैसेजिंग कर सकेगा साथ ही म्यूजिक ब्राउजिंग भी कर सकेगा। इसके जरिए यूजर यूट्यूब पर वीडियो भी देख सकता है।
- दो स्क्रीन वाले इस लैपटॉप में रियल टाइम स्क्रीन मिररिंग फीचर मिलता है, इसके जरिए मेन स्क्रीन में
किसी भी चीज को कट कर बड़ा करके देखा जा सकता है। जबकि दूसरी स्क्रीन यह सुनिश्चित करती है कि यूजर का विजन सीधा है या नहीं। - यह लैपटॉप सिर्फ 20 एमएम पतला है, जिसमें फुल मेटल चेसिस मिलता है। कंपनी का कहना है कि 15 इंच का पहला डायगोनल गेमिंग लैपटॉप है जिसमें लिक्विड मेटल कंपाउंड का इस्तेमाल किया गया है जो गेमिंग के दौरान डिवाइस को गर्म होने से रोकता है।
- एचपी OMEN 15 लैपटॉप की कीमत 1,24,990 रुपए है जबकि एचपी पवेलियन गेमिंग 15 की शुरुआती कीमत 70,990 रुपए है। गेमिंग माउस की कीमत 1,799 रुपए है।
- इस गेमिंग फोकस्ड लैपटॉप में लेटेस्ट 9th जनरेशन इंटेल कोर आई9 हाई परफॉर्मेंस प्रोसेसर है, जिसमें 16 जीबी तक की रैम मिलेगी।
Comments