राज्यपाल की नियुक्तियां जारी, उत्तर प्रदेश से आनंदीबेन और मध्य प्रदेश से लालजी टंडन को बनाया गवर्नर

आई पी एल मैचों को लेकर धर्मशाला में उत्साह हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के परिणाम में रितु गोयत ने 493 अंक ले कर जींद ज़िले में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुल्तानपुर से मेनका गांधी ने आज किया नॉमांकन भिवानी में ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्ज यूनियन द्वारा आयोजित शिविर में 50 ने किया रक्तदान मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए- मुरैना अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया रामलला का दर्शन एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के विभिन्न स्कूलों को ईमेल से मिली धमकियों को फर्जी करार दिया निरीक्षण सक्ती जिले में कृषक संगोष्ठी सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया जिलाधिकारी हरदोई ने किया फैसिलिटेशन सेंटर का निरीक्षण मौसम-राजस्थान मजदूर दिवस पीलीभीत मे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा ट्रेन संचालन हेतु सौंपा ज्ञापन व्यापार मंडल ने पीलीभीत की पहली महिला आईएएस अधिकारी को किया सम्मानित Satish Mishraन महिलाओं की हुई मृत्यु, 7 घायल पीलीभीत में कार पलटने से तीन महिलाओं की हुई मृत्यु, 7 घायल दिल्‍ली स्‍कूल बम धमकी कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में 19 रुपये प्रति यूनिट की कटौती

राज्यपाल की नियुक्तियां जारी, उत्तर प्रदेश से आनंदीबेन और मध्य प्रदेश से लालजी टंडन को बनाया गवर्नर

20-07-2019 13:58:09

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं मध्यप्रदेश की मौजूदा गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश भेजा गया। टंडन इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। उनकी जगह फागु चौहान की नियुक्ति हुई है। पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी को हटाकर जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया। रमेश बैंस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया।

गवर्नर               राज्य

लालजी टंडन            मध्यप्रदेश
आनंदीबेन पटेल            उत्तर प्रदेश
जगदीप धनखड़            पश्चिम बंगाल
रमेश बैस                    त्रिपुरा
आर.एन. रवि            नागालैंड
फागु चौहान            बिहार


टंडन ने अटलजी की सीट से चुनाव लड़ा था

लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 में हुआ। वो भाजपा के एक वरिष्ठ राजनेता हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी
के 2009 में राजनीति से संन्यास लेने के बाद वो लखनऊ से 2009 में लोकसभा सांसद चुने गए थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश की भाजपा सरकारों में मंत्री भी रहे हैं।

लालजी टंडन का राजनीतिक सफर साल 1960 में शुरू हुआ। मायावती और कल्याण सिंह की कैबिनेट में वह नगर विकास मंत्री रहे। कुछ वर्षों तक वह नेता प्रतिपक्ष भी रहे। टंडन ने जेपी आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

आनंदीबेन पिछले साल बनीं थी राज्यपाल

आनंदी बेन 1988 में बीजेपी में शामिल हुई। 1995 में शंकर सिंह वाघेला ने जब पार्टी से बगावत की थी, तो उस कठिन दौर में उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ काम किया। 1998 में गुजरात कैबिनेट में आने के बाद से उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। गुजरात विधानसभा चुनाव में न लड़ने के फैसले के बाद पिछले साल जनवरी में उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। वे मध्यप्रदेश की दूसरी और कुल 27वीं महिला गवर्नर रहीं।


  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :