अखिलेश यादव पर बेहद सख्त हो गए शिवपाल, बोले- बहुत धोखा खा लिया, अब सपा से नहीं होगा समझौता

आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली भरतपुर : ऐतिहासिक गंगा मंदिर सुल्तानपुर में स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक बुलंदशहर में मुठभेड़ मे दो इनामी बदमाश गिरफ्तार गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर पांच सहकारिता अधिकारियों को जारी किए गए नोटिस पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 5 किलोमीटर जाल फेंसिंग का काम हुआ पूरा पीलीभीत के पत्रकार का हल्द्वानी में आकस्मिक निधन होने से शोक सरकारी ऐप से करें UPI Payment आज का राशिफल अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 01 लाख से अधिक लोगों ने ली मतदान की शपथ टाटा आईपीएल को लेकर धर्मशाला पहुँची किंग्स इलेवन पंजाब की टीम , सीएसके मौसम विभाग का पूर्वानुमान मुंगेली में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई प्रभातफेरी रायपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स ने मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया बलरामपुर जिले के शहीद पार्क में ‘‘सुरमयी शाम’’ नामक स्वीप संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जारी की 11वीं सूची आज का राशिफल

अखिलेश यादव पर बेहद सख्त हो गए शिवपाल, बोले- बहुत धोखा खा लिया, अब सपा से नहीं होगा समझौता

Anjali 10-09-2022 16:53:36

अंजलि
लोकल न्युज ऑफ इंडिया

 नई दिल्ली -  :उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया  की जड़ मजबूत करने के अभियान में लगे पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  समाजवादी पार्टी को लेकर अब बेहद कठोर हो गए हैं।

समाजवादी पार्टी  के साथ गठबंधन या समझौता की बात पर उनके तेवर बेहद तल्ख हैं। शनिवार को शिवपाल सिंह यादव ने बेहद स्पष्ट लहजे में कहा कि समाजवादी पार्टी से हमने काफी धोखा खा लिया है। अब ना तो समाजवादी पार्टी से कोई गठबंधन होगा ना ही समझौते की कोई भी बात।

प्रयागराज में शिवपाल सिंह यादव तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को लेकर बेहद सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि हमने तो काफी प्रयास किया, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिला। हमने समाजवादी पार्टी से बहुत धोखा खा लिया है। अब तो हम समाजवादी पार्टी से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।
 

शिवपाल सिंह यादव ने इसके साथ ही कहा कि मैं समाजवादी पार्टी में नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि ना तो वह सपा में जाने वाले हैं और ना ही उनसे किसी भी प्रकार का संबंध रखने की इच्छा है। प्रसपा के मुखिया ने कहा कि हमारी इच्छा है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) एक बार और लोकसभा का चुनाव
लड़ें।

 

अखिलेश यादव  पर हमला बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में बेहद मजबूत समाजवादी पार्टी के संगठन को अखिलेश यादव संभाल नहीं सके। अभी तो समाजवादी पार्टी का 75 जिलों में संगठन ही नहीं है।

अभी तय नहीं किसके साथ करेंगे गठबंधन

इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में लगे हैं। हम गठबंधन तो करेंगे, लेकिन अभी तय नहीं है कि किसके साथ हमारा गठबंधन होगा। जिसके साथ भी होगा हम समय आने पर बताएंगे। भाजपा से भी गठबंधन के बारे में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह तो आने वाला समय बताएगा कि उनसे गठबंधन होगा या नहीं।

भ्रष्टाचार के प्रकरण पर सीएम से मिलेंगे

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार तथा कमीशनखोरी चरम पर है। प्रदेश में इस प्रकार के भ्रष्टाचार तथा कमीशन लेने के प्रकरण पर शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने काफैसला किया है।

2024 में सरकार में रहने का भरोसा

 

शिवपाल सिंह यादव से जब लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे भी और हमको भरोसा है कि हमको सरकार में ही रहना है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :