विकास दुबे हत्या के बाद मिटाना चाहता था पूरे सबूत

कांग्रेस कुनीति और कुबुद्धि का शिकार, हिमाचल में लानी होगी स्थाई सरकार—कंगना रानौत उत्तराखंड : चारधाम यात्रा के लिए देहरादून एसएसपी ने सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण कराने की दी सलाह छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर शादी की रस्मों के बीच दूल्हा दुल्हन वोट डालने पहुंचे लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह: ओम बिरला लोकसभा से चौधरी महेंद्र प्रताप को कांग्रेस ने उतरा मैदान में - बधाई देने वालों का लगा तांता । मतदाता जागरूकता गतिविधिया- नीमच पीलीभीत में गोमती नदी को रात में ही शारदा नहर से दिया गया पानी पीलीभीत से सुहाना हो जाएगा लखनऊ का सफर, आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन पांचवें चरण की अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही झारखंड की तीन सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू अयोध्या में राम लला को समर्पित कीं रामायण पर ड्राइंग व क्राफ्ट की अभ्यास पुस्तिकाएं झारखंड में चौथे चरण के लोकसभा सीट के लिए 65 प्रत्याशियों ने किया नामांकन प्रवेश प्रक्रिया- यूजी-पीजी दूसरा चरण मतदान मौसम-राजस्थान अनूपगढ़ : सिंचाई पानी को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज होगी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में जोर-शोर से जारी है मतदान आज का राशिफल पुलिस ने लेवी मांगनेवाले दो अपराधियों को हथियार सहित दबोचा Karauli : श्री महावीर जी में भगवान जिनेन्द्र की निकली रथ यात्रा

विकास दुबे हत्या के बाद मिटाना चाहता था पूरे सबूत

Deepak Chauhan 09-07-2020 20:05:52

उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस से पूछताछ में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के खुलासों से पता चल रहा है कि उसके मंसूबे कितने खतरनाक थे। उसने पूछताछ में इस बात को कबूल किया है कि वह हत्या के बाद आठों पुलिस वालों के शव को जला देना चाहता था। इसके लिए उसने पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन ऐसा कर न सका। विकास दुबे ने यह भी बताया है कि उसने डीएसपी देवेंद्र मिश्रा की हत्या क्यों की?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उज्जैन पुलिस से पूछताछ में विकास दुबे ने बताया है कि बिकरू में पुलिस वालों की हत्या के बाद वह उनके शव को जला देना चाहता था। पुलिस वालों के शवों को पास के कुएं में रख दिया गया था। अब सिर्फ तेल डालकर आग लगाने का काम बाकी था। हालांकि मौका नहीं मिल पाया और वह फरार हो गया। विकास दुबे ने कहा कि वह ऐसा सबूतों को खत्म करने के लिए करना चाह रहा था।

बिकरू कांड में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिस वालों की जान गई थी। विकास दुबे ने बताया कि देवेंद्र मिश्रा को मैंने इसलिए मारा क्योंकि उससे मेरी बनती नहीं थी और वे कई बार मुझे धमकी भी दे चुके थे। विकास ने पूछताछ में यह भी बताया कि शहीद देवेंद्र मिश्रा का पैर काया गया था क्योंकि वह मेरे एक पैर में गड़बड़ी को लेकर टिप्पणी कर चुके थे।

बता दें कि 2 जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव पुलिस की टीम विकास दुबे को पकड़ने के लिए पहुंची थी। इस बात की सूचना उसे पहले ही मिल गई। जानकारी मिलने के बाद उसने जेसीबी से रास्ते को
घेर दिया और आठ पुलिस वालों की हत्या कर दी। विकास दुबे ने पूछताछ में बताया कि उसके मुखबिर सिर्फ चौबेपुर थाने में ही नहीं बल्कि आसपास के तमाम थानों में थे। मैंने लॉकडाउन के दौरान सभी पुलिसवालों की काफी मदद की थी।

बिकरू कांड के बाद यूपी पुलिस के साथ ही एसटीएफ विकास दुबे को पकड़ने के लिए लग गई थी। प्रशासन ने विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस की कम से कम 60 टीमें बनाई थी। 2 जुलाई की घटना के बाद से ही एक-एक कर के उसके कई साथी एनकाउंटर में मारे गए। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके घर और गाड़ियों को तबाह कर दिया।

8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से ही विकास दुबे कानपुर के अपने बिकरू गांव से फरार हो गया। इसके बाद से ही यूपी पुलिस हाई अलर्ट पर थी। यूपी के 75 जिलों की पुलिस को अलर्ट करने के साथ ही प्रदेश के अन्य राज्यों से लगे सीमा और नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी थी। पुलिस ने विकास दुबे पर घोषित 50 हजार के इनाम को बढ़ाकर पांच लाख कर दिया था। बावजूद इन सबके वह यूपी से भागने में सफल रहा।

8 जुलाई को पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह हरियाणा के फरीदबाबाद में है। इसके बाद एक मकान पर रेड मारी गई। हालांकि इसकी जानकारी उसे पहले ही मिल गई थी और विकास वहां से फरार हो गया। इस रेड में उसके तीन सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं चर्चा थी कि विकास दुबे नोएडा फिल्म सिटी स्थित किसी टीवी स्टूडियो में लाइव सरेंडर करने की फिराक में है। हालांकि वह फरीदाबाद से मध्य प्रदेश पहुंच गया और गुरुवार की सुबह महाकाल मंदिर के पास से उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :