मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की समेत रूस-यूक्रेन की दो संस्थाओं को मिला नोबेल पीस प्राइज

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली भरतपुर : ऐतिहासिक गंगा मंदिर सुल्तानपुर में स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक बुलंदशहर में मुठभेड़ मे दो इनामी बदमाश गिरफ्तार गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर पांच सहकारिता अधिकारियों को जारी किए गए नोटिस पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 5 किलोमीटर जाल फेंसिंग का काम हुआ पूरा पीलीभीत के पत्रकार का हल्द्वानी में आकस्मिक निधन होने से शोक

मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की समेत रूस-यूक्रेन की दो संस्थाओं को मिला नोबेल पीस प्राइज

Anjali 07-10-2022 16:32:29

अंजलि  
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  
नई दिल्ली - साल 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Prize) की शुक्रवार (7 अक्टूबर) को घोषणा की गई. इस बार ये पुरस्कार एक मानवाधिकार कार्यकर्ता समेत दो संस्थाओं को दिया गया है. नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की (Ales Bialiatski), रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल (Memorial) और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (Center for Civil Liberties) को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा है. 

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत बीते सोमवार (3 अक्टूबर) को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार से नवाजने के साथ हुई थी. उन्हें निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए ये पुरस्कार दिया गया था. 

इस साल के नोबेल पुरस्कार के विजेता

इसके बाद मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी विज्ञान के
लिए तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कारों देने की घोषणा की गई. एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भौतिकी का 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया गया. वहीं बुधवार (5 अक्टूबर) को केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई. ये पुरस्कार भी इस साल तीन वैज्ञानिकों के नाम रहा. 

अर्थशास्त्र के लिए 10 तारीख को होगी घोषणा

कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को पदार्थों के निर्माण के वास्ते “अणुओं के एक साथ विखंडन” के लिये केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया. साहित्य के क्षेत्र में साल 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी अर्नाक्स (Annie Ernaux) के नाम रहा है. अब 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) का एलान किया जाएगा. 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :