नई दिल्ली,Localnewsofindia-Gold Price Today 10th November 2020: धनतेरस और दिवाली से पहले आज सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 10 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 1566 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरकर 50854 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 3927 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 62125 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 10 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
धातु | 10 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 9 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 50854 | 52420 | -1566 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 50650 | 52210 | -1560 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 46582 | 48017 | -1435 |
Gold 750 (18 कैरेट) |
data-sheets-value="38141" xss=removed>38141 | 39315 | -1174 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29750 | 30666 | -916 |
Silver 999 | 62125 Rs/Kg | 66052 Rs/Kg | -3927 Rs/Kg |
क्यों आई सोने के भाव में गिरावट
एजेंल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट (कमोडिटी और रिसर्च) अनुज गुप्ता ने हिंदुस्तान को बताया कि कोरोना का टीका आने की खबर से आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वैश्विक बाजार में सोने के भाव में 100 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। इसका असर आने वाले दिनों में घरेलू सर्राफा बाजार में देखने को मिलेगा।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments