ठंड से कांपी यूपी की राजधानी लखनऊ

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

ठंड से कांपी यूपी की राजधानी लखनऊ

Anjali Yadav 20-12-2021 13:31:53

अंजलि यादव,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

 

नई दिल्ली: आधा दिसंबर बीतते ही पूरे प्रदेश को कड़ाके की ठंड में चपेट में ले लिया है। राजधानी समेत लगभग सभी जिलों में न्यूनतम पारा दस डिग्री से नीचे लुढ़क चुका है। लखनऊ रविवार को दिन और रात के पारे के हिसाब से इस सीजन का सबसे सर्द दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान चार डिग्री की गिरावट से दोपहर के वक्त भी लोगों की कंपकंपी छूट गई, जबकि रात का पारा आधे डिग्री की और गिरावट के साथ 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिन ठंड और बढ़ेगी।

राजधानी में सुबह चार बजे सबसे ज्यादा ठंड रही। सूर्योदय के बाद मामूली राहत जरूर मिली, लेकिन ठंडी पछुआ हवाओं ने ठिठुरन बनाए रखी। इसके चलते दिन पारा शनिवार से चार डिग्री लुढ़ककर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे कम रहा है। प्रदेश में राजधानी
ही नहीं, पश्चिम से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिले ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग जिन 32 केंद्रों पर तापमान दर्ज करता है, वहां सभी जगह न्यूनतम पारा नौ डिग्री के आसपास है। आधा दर्जन जिलों में पारा पांच डिग्री से भी नीचे पहुंच चुका है।

सबसे सर्द मेरठ 
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में रविवार को सबसे ठंडा मेरठ रहा। यहां न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद फैजाबाद में चार डिग्री, बरेली में 4.2 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 4.5 डिग्री, गाजीपुर में 4.5 डिग्री और झांसी में 4.7 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।


23 से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले तीन दिन ठण्ड और बढ़ेगी। 23 से मामूली राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 23 दिसम्बर से न्यूनतम पारा 10 डिग्री रहने की संभावना जताई है। 

तापमान
अधिकतम : 19.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 6.7 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त : 5.17
सूर्योदय : 6.52

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :