हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने आज दिनाँक 4 मई 2024 को पूर्वाह्न 10:12 बजे छराबड़ा स्थित कल्याणी हैलीपैड पर हिमाचल प्रदेश के 5 दिवसीय प्रवास पर पहुँची । भारतवर्ष की माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की अगवानी की। इस अवसर पर हि0प्र0 के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्लए माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविन्दर सिंह सूक्खू व स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश डॉ0 कर्नल धनी राम शांडिल तथा हि0प्र0 सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति की अगवानी
की। इस अवसर पर श्री पठानियां ने माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुखद तथा स्वास्थ्य वर्धक यात्रा की कामना की तथा गुलदस्ता भेंट कर देवभूमि हिमाचल पधारने पर उनका आतिथ्य सत्कार किया। श्री पठानियां ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल आना प्रदेश के लिए सम्मान तथा गौरव का विषय है तथा प्रदेश में जगह. जगह आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उनके संबोधन से जहाँ प्रदेश के लोगों को आशीष मिलेगा वहीं आयोजकों में नव ऊर्जा का भी संचार होगा ।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments