द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी से मांगा समर्थन, जानें क्या मिला जवाब

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 01 लाख से अधिक लोगों ने ली मतदान की शपथ टाटा आईपीएल को लेकर धर्मशाला पहुँची किंग्स इलेवन पंजाब की टीम , सीएसके मौसम विभाग का पूर्वानुमान मुंगेली में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई प्रभातफेरी रायपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स ने मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया बलरामपुर जिले के शहीद पार्क में ‘‘सुरमयी शाम’’ नामक स्वीप संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जारी की 11वीं सूची आज का राशिफल आई पी एल मैचों को लेकर धर्मशाला में उत्साह हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के परिणाम में रितु गोयत ने 493 अंक ले कर जींद ज़िले में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुल्तानपुर से मेनका गांधी ने आज किया नॉमांकन भिवानी में ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्ज यूनियन द्वारा आयोजित शिविर में 50 ने किया रक्तदान मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए- मुरैना अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया रामलला का दर्शन एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के विभिन्न स्कूलों को ईमेल से मिली धमकियों को फर्जी करार दिया निरीक्षण सक्ती जिले में कृषक संगोष्ठी सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी से मांगा समर्थन, जानें क्या मिला जवाब

Anjali 24-06-2022 14:58:24

अंजलि पासवान  
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  
नई दिल्ली  - राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है. इस दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ मौजूद रहे. राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के अलावा मुर्मू को कुछ अन्य दलों का भी समर्थन जरूरी है, जिसके लिए उन्होंने खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की है. बताया गया है कि द्रौपदी मुर्मू ने ममता से अपने लिए समर्थन की बात की है.  

क्या बोलीं ममता बनर्जी? 
द्रौपदी मुर्मू के इस फोन का जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने उन्हें अपनी तरफ से शुभकामनाएं दीं. लेकिन समर्थन पर ममता ने हामी नहीं भरी. उन्होंने मुर्मू से कहा कि पार्टी तय करेगी कि क्या करना है. हालांकि ममता का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देना मुमकिन नहीं नजर आ रहा है, क्योंकि खुद उनकी पार्टी टीएमसी के नेता यशवंत सिन्हा भी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं. विपक्षी दलों ने आपसी सहमति से उन्हें उम्मीदवार बनाया है.  

एनडीए की
उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और एनसीपी चीफ शरद पवार से भी बात की है. जिसमें उन्होंने इन तमाम बड़े दलों का समर्थन मांगा है. सभी की तरफ से मुर्मू को शुभकामनाएं दी गई हैं. बताया गया है कि नामांकन दाखिल करने से ठीक पहले मुर्मू की तरफ से तमाम नेताओं को फोन किया गया.  

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय 
हालांकि द्रौपदी मुर्मू ने औपचारिकता के तौर पर विपक्षी दल के नेताओं को ये फोन किया है. क्योंकि उन्हें फिलहाल अब किसी अन्य दल के समर्थन की जरूरत नहीं है. क्योंकि नवीन पटनायक की बीजेडी और जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन के बाद वो बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही हैं. वहीं विपक्षी दल इस आंकड़े से काफी दूर नजर आ रहे हैं. यानी द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय है. विपक्ष की तरफ से टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है, जो 27 जून को नामांकन करेंगे. 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :