हरदोई जिले के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण व फैसिलिटेशन सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले हरदोई व मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र हेतु बनाये गए हेल्प डेस्क को देखा। जहाँ व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट नजर आये। उन्होंने निर्देश दिया कि फैसिलिटेशन
सेंटर में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। प्रत्येक फैसिलिटेशन सेंटर कक्ष के बाहर ईडीसी वितरण काउंटर लगाया जाये। कुछ एआरओ की अनुपस्थिति पर उन्होंने पर नाराजगी जताते हुए सभी एआरओ को व्यवस्थाएं तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments