नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में गरीबों को 2 रुपए किलो आटा और 5 साल में 10 लाख नौकरियों का वादा किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों की राय जानने के लिए भाजपा ने ‘मेरी दिल्ली मेरा सुझाव’ कार्यक्रम शुरू किया था।
घोषणा पत्र में अनधिकृत
कॉलोनियों में रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिए जाने का भी जिक्र है। अभी तक किसी भी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, नितिन गडकरी और विजय गोयल मौजूद थे। गडकरी ने कहा कि हम चीजें फ्री करने में नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments