हिमाचल में बाढ़ के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग यातायात पर 11 KM लंबा जाम

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 01 लाख से अधिक लोगों ने ली मतदान की शपथ टाटा आईपीएल को लेकर धर्मशाला पहुँची किंग्स इलेवन पंजाब की टीम , सीएसके मौसम विभाग का पूर्वानुमान मुंगेली में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई प्रभातफेरी रायपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स ने मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया बलरामपुर जिले के शहीद पार्क में ‘‘सुरमयी शाम’’ नामक स्वीप संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने जारी की 11वीं सूची आज का राशिफल आई पी एल मैचों को लेकर धर्मशाला में उत्साह हरियाणा विधालय शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के परिणाम में रितु गोयत ने 493 अंक ले कर जींद ज़िले में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुल्तानपुर से मेनका गांधी ने आज किया नॉमांकन भिवानी में ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्ज यूनियन द्वारा आयोजित शिविर में 50 ने किया रक्तदान मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए- मुरैना अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया रामलला का दर्शन एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के विभिन्न स्कूलों को ईमेल से मिली धमकियों को फर्जी करार दिया निरीक्षण सक्ती जिले में कृषक संगोष्ठी सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया

हिमाचल में बाढ़ के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग यातायात पर 11 KM लंबा जाम

Priya Patwal 26-06-2023 15:24:36

सिमरन सिंह  
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया, 
नई दिल्ली: हिमाचल में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। मंडी में बादल फटने से स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। नदियों-नालों के पास बसे गांवों में पानी घुस चुका है। मौसम विभाग ने छह जिलों चंबा कांगड़ा कुल्लू शिमला सिरमौर व मंडी में आज भारी वर्षा के कारण बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। पूरे राज्य में तबाही का मंजर है। हर तरफ पानी और चट्टानों का मलबा नजर आ रहा है। नदियां-नाले उफान पर हैं और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह भूस्खलनसे सड़कें बाधित हैं। कई राष्ट्रीय राजमार्ग भी ब्लॉक हो गए हैं। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पिछले 18 घंटों से बंद है।

कुल्लू-मंडी हाईवेपर भी भारी जाम लगा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हाईवे को दोनों ओर 11 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। होटलों में कमरे भी उपलब्ध नहीं हैं। लोगों को ये भी नहीं मालूम की उन्हें और कितना इंतजार करना पड़ेगा।

संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को बहाल करने के लिए पत्थर विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया गया कि कुल्लू-मंडी हाईवे को खुलने में अभी सात से आठ घंटे का वक्त और लग सकता है।

हिमाचल के मंडीमें सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। मंडी जिला पुलिस के डीएसपी पधर संजीव
सूद ने एएनआई को बताया, "पराशर झीलके पास मंडी जिले के बागीपुल क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई है, जिससे मंडी पराशर रोड पर बागीपुल के पास पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।"

मंडी कमांद कटौला, बजौरा मार्ग घोड़ा फार्म के पास भूस्खलन से अवरुद्ध है। मार्ग बंद होने से कई वाहन जगह जगह फंसे हुए हैं। आईआईटी मंडी का संपर्क कटा हुआ है। प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल पराशर को जोड़ने वाला मार्ग भी बंद है। बागीनाला के पास रविवार शाम बादल फटने से मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

फंसे हुए यात्रियों में एक प्रशान ने एएनआई को बताया, "हम कल शाम से परेशान हैं क्योंकि सड़क बंद होने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया है और औट और छह मील में सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। चंडीगढ़ से मंडी शहर तक जाम की स्थिति बनी हुई है।"

कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के कई हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश हुई है। कांगड़ा के धर्मशाला में 106.6 मिमी बारिश हुई. इसके बाद कटौला में 74.5 मिमी, गोहर में 67 मिमी, मंडी में 56.4 मिमी, पोंटा साहिब में 43 मिमी और पालमपुर में 32.2 मिमी बारिश हुई। स्थानीय मौसम कार्यालय ने 27 और 28 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ, आज छह जिलोंचंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर व मंडी में भारी वर्षा के कारण बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है।

 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :