उफ ये गर्मी... 2 दिन रहेगी तेज गर्मी, हीटवेव चलने से शहर की सड़के हुए सुनी 10 मई से मिलेगी राहत, बादलों की आवाजाही के बीच गिरेगा तापमान सीकर। सीकर में आज सुबह मौसम पूरी तरह से साफ है। हालांकि आज रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल दो-तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के साथ ही सीकर में मौसम साफ रहने और हीटवेव चलने की संभावना है। इस दौरान गर्मी का असर भी बढ़ेगा। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जबकि इससे पहले भी 21 से 23 डीग्री यहां न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ गर्मी के तेवर भी तीखे हो गए है। भीषण गर्मी व लू के कारण विद्यार्थियों व स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा
है। स्कूली बच्चे बसों से लेकर छोटी गाडियों व ऑटो में ठूंसे, पीठ पर बैग लादे, पसीने में भीगे दोपहर घर लौटते है। दो दिन से पारा 40 डिग्री से उपर चलने से हवा में तपिश बढ़ती जा रही है। जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ने लगा है। दोपहर में सड़कों पर मृग मरीचिका नजर आने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री ज्यादा तक रहने के आसार है। इससे लू चलने की आशंका है। इधर सीकर में सुबह से धूप में तल्खी रही। दोपहर में चक्रवाती हवाओं के कारण त्वचा झुलसने लगी। दोपहर में कूलर पंखे फेल हो गए। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। देर शाम तक गर्म हवाओं का असर रहा। बाईट- कमर चैधरी, जिला कलेक्टर बाईट-दिनेश मिश्रा, व्यापारी बाईट- महिलाओं की 5 बाईट
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments