मुख्यमंत्री कमलनाथ विधानसभा में विधायक निर्वाचित होने के बाद 10 जून यानि सोमवार को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति मुख्यमंत्री कमलनाथ को सोमवार को शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है
कमलनाथ ने पिछले साल 17 दिसंबर को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वे उस समय विधानसभा सदस्य नहीं थे। नियमों के मुताबिक किसी भी मुख्यमंत्री या मंत्री को विधानसभा सदस्य नहीं होने पर छह महीने में विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेनी होती है। कमलनाथ के लिए
ये अवधि 16 जून को समाप्त हो रही है।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के साथ हुए छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विवेक साहू पर जीत दर्ज कर विधानसभा सदस्य चुने गए हैं।
कमलनाथ ने स्कूली शिक्षा देहरादून स्कूल से की. इसके बाद सेंट जेवियर कॉलेज कोलकाता से उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। वह 1979 में पहली बार छिंदवाड़ा से सांसद चुने गए। इसके बाद वह लगातार आठ बार छिंदवाडा से सांसद रहे। उन्होंने सीट छोड़ी तो उनके बेटे नकुलनाथ सांसद चुने गए हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments