प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून को श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद मोदी वहां जाने वाले पहले विदेशी नेता होंगे। हालांकि, वे यहां कुछ ही घंटे बिताएंगे। मोदी राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात करेंगे। श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए बम धमाकों में 11 भारतीय समेत 258 लोगों की जान चली गई थी।
प्रधानमंत्री रहते मोदी का यह तीसरा श्रीलंकाई दौरा है। इससे पहले वे 2015 और 2017 में भी श्रीलंका दौरे पर जा चुके हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी का यह दौरा श्रीलंका सरकार को यह बताने के लिए है कि इस आपदा
में हम उनके साथ बराबरी से खड़े हैं। मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि आतंकवाद से निपटने में भारत सरकार श्रीलंका की पूरी मदद करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जून को मालदीव दौरे पर जाएंगे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा होगा। वे 9 जून को कुछ देर के लिए श्रीलंका जाएंगे। मोदी रविवार को करीब 11 बजे श्रीलंका पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रपति भवन में सिरिसेना के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा यहां लंच भी करेंगे। वहीं, श्रीलंका के पुलिस प्रशासन ने कहा कि मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments