निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार की देर रात मगहर के मोहम्मदपुर कठार में आयोजित शादी समारोह में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज हुआ। संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। इस हमले मे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की नाक पर चोट लगी।
ब्लीडिंग होने पर लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पट्टी कराने के बाद संजय निषाद अस्पताल के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं। अपने बयान में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मंत्री डॉ संजय निषाद ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले में आठ ज्ञात तथा कई अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments