अंजलि यादव,
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक आलिया के जन्मदिन पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी शुभकामनाएं दे रहे हैं. जहां रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी. इसके साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर आदि ने विश किया. आइए जाने सेलेब्स ने अलग-अलग अंदाज में आलिया को किया विश......
रिद्धिमा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पीएस्ट बर्थडे
सुंदर डॉल, हम तुम्हें बेहद प्यार करते हैं'
प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम में आलिया की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल आलिया भट्ट'.
विक्की कौशल ने भी तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया.
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी.
रूही फेम एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी आलिया भट्ट को बर्थडे विश किया.
अनुष्का शर्मा ने भी आलिया को बर्थडे किया विश.
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments