सुशांत सिंह के सुसाइड की जांच भले ही सीबीआई के पास जा चुकी है लेकिन इस मामले में कुछ ना कुछ रोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ दिनों पहले तक कहा जा रहा था कि सुशांत का अपनी बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं थे, इसी बीच सोशल मीडिया पर सुशांत का अपनी बहनों के साथ हंसी मजाक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो से यह साफ हो गया है कि सुशांत का अपने परिवार के साथ काफी अच्छे संबंध थे।
वायरल वीडियो जनवरी 2020 का बताया जा रहा है। इस वीडियो एक कार के अंदर शूट किया गया है। कहा जा रहा है कि सुशांत अपनी कार से मुंबई से पंचकूला अपनी बहन के पास जन्मदिन मनाने गए थे। वीडियो में सुशांत काफी खुश दिख रहे हैं और बहनों के साथ बीच-बीच में मस्ती भी कर रहे हैं।
एक अन्य वीडियो में गा रहे हैं भजन :
श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी..और अच्युतम केशवम भजन गाते सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे भक्तिभाव में डूबकर भजन गा रहे हैं। वीडियो देखने के बाद यह कोई नहीं कह सकता कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन के शिकार थे। सुशांत के चेहरे के भाव से भी लगता है कि उन्हें डिप्रेशन नाम की कोई बीमारी थी। इसके पहले
भी सुशांत और दिशा सालियान की एक चैट सामने आ चुकी है, जिसे देखने के बाद यह पता चलता है कि उनके पास काम की कोई कमी नहीं थी। दोनों बातों को गौर करें तो बड़ा सवाल यह है कि आखिर रिया हर बार सुशांत को डिप्रेशन का शिकार क्यों बताती थी। इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। किस साजिश के तहत झूठी बातें कहकर रिया ने सुशांत को बदनाम किया। बहरहाल, इन सभी पहलुओं पर अब जांच हो रही है। रिया के सारे दावों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
हमेशा हंसते-खेलते रहते थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत हमेशा हंसते-खेलते रहते थे। उन्हें दवा खाने की भी आदत नहीं थी। वे खुद से ही अपने कई काम भी कर लिया करते थे। सुशांत जो खुद खाते थे अपने कर्मियों को भी वही खिलाते थे। इस बात का खुलासा उनके पूर्व चालक ने किया है। पूर्व चालक का कहना है कि रिया चक्रवर्ती का हस्तक्षेप जैसे-जैसे सुशांत की जिंदगी में बढ़ा, उनकी लाइफस्टाइल बदलने लगी। रिया के इशारे पर ही सारे कर्मी काम करने लगे। इतना ही नहीं, सुशांत अपने किसी भी कर्मी को नौकरी से नहीं हटाना चाहते थे। लेकिन रिया के दबाव में आने पर ही उन्होंने ऐसा किया। रिया ने जानबूझकर अपने लोगों को सुशांत के करीब लाकर रख दिया।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments