टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी सुशांत सिंह राजपूत केस को फॉलो कर रही हैं। इस मामले की जांच सीबीआई के हाथ में है। वह एक-एक करके लोगों का बयान दर्ज कर रही है। काम्या पंजाबी, सुशांत के न्याय की मांग करते हुए एक के बाद एक ट्वीट कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती पर निशाना साध रही हैं। खबर आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने दूसरी शादी की थी, जिसके कारण उनके बेटे संग रिश्ते अच्छे नहीं थे। काम्या पंजाबी ने इस बात पर रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया है।
काम्या पंजाबी लिखती हैं कि कमाल की बात करते हैं लोग। पिता ने दूसरी शादी की, तो? खुश रहने का हक सबको है (कौन-से पिछड़े हुए जमाने की सोच लेकर घूम रहे हो) बेटा, खुश
नहीं था, हम नहीं मानते, और चलो मान भी लिया, तो? तो? दोबारा ये क्या प्रूव करने की कोशिश कर रहे हो तुम लोग?
रिया चक्रवर्ती ने शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत के कई स्क्रीनशॉट्स शेयर किए, जिसमें एक्टर अपनी बहन प्रियंका के बारे में बुराई करते दिखाई दे रहे हैं। सुशांत का मानना था कि उनकी बहन प्रियंका के अंदर दूसरे का दिमाग पलटने की क्षमता है। इसपर भी काम्या पंजाबी ने ट्वीट कर लिखा था कि यह (रिया) क्या साबित करने की कोशिश कर रही हैं? भाई-बहन में झगड़े होते रहते हैं। कोई बड़ी बात नहीं है। और सबसे ज़रूरी बात, वह (सुशांत) तुम्हारे (रिया चक्रवर्ती) साथ रह रहा था न कि अपनी बहन के साथ। उसके सारे क्रेडिट कार्ड्स तुम इस्तेमाल कर रही थीं, उसकी बहन नहीं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments