महाभारत में बताया 5 चीजें जो मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख हैं

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन आज विश्‍व दूरसंचार एवं सूचना सोसायटी दिवस है एम्स के चिकित्सक और पूर्व सैनिक मिलकर सामाजिक जागरूकता के लिए पहल करेंगे ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने भिवानी के गांवों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं को दिलाई शपथ बी जे पी उम्मीदवार चौधरी कृष्णपाल गुर्जर और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने विभिन्न जन सभाओं को संबोधित किया । वाराणसी में दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज अयोध्या के जिलाधिकारी दुर्घटना मे दो की मौत चित्रकूट आज का राशिफल एफए एयरलाइंस क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाईबिग का अधिग्रहण करेगी फिल्म Emergency की फिर बदली रिलीज डेट ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 बीज आजमगढ़/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा पेयजल समस्या का हुआ समाधान- सतना हमीरपुर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली गई रैली शिवहर में देशी कट्टा के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार चंदौली में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेस हुआ संपन्न प्रदेश में बच्चों के सुपोषण की जांच के लिए वजन तिहार मनाया जा रहा है जालौन में आज लोकसभा चुनाव के तहत रूट मार्च, फुट पेट्रोलिंग की गयी आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

महाभारत में बताया 5 चीजें जो मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख हैं

Khushboo Diwakar 10-07-2019 12:37:09

जीवन मंत्र डेस्क. महाभारत में विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है। वे नीतियां न सिर्फ उस समय में उपयोगी थीं, बल्कि आज भी हर इंसान के जीवन में महत्व रखती हैं। अगर उन नीतियों का ध्यान रखा जाए, तो मनुष्य किसी भी परेशानी का हल आसानी से पा सकता है। विदुर ने ऐसी 6 चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख माना गया है।

महाभारत के उद्योग पर्व में महात्मा विदुर का श्लोक

आरोग्या मानृण्यमविप्रवासः सद्धिर्म नुष्यैः सह स्मप्रयोगः।

स्वप्रत्यया वृत्तिरभीतवासः षड् जीवनलोकस्य सुखानि राजन्।।

महात्मा विदुर के इस श्लोक का अर्थ

1. किसी पर निर्भर न होना

  • जो अपना और परिवार का जीवन यापन करने के लिए खुद धन कमाने में काबिल होता है, वह बहुत ही सुखी माना जाता है। कई लोग अपना जीवन चलाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं, ऐसे लोगों का न तो स्वाभिमान होता है, न ही दूसरों की नजर में सम्मान। इसलिए, जो अपना जीवन चलाता हो, उसे सबसे सुखी माना जाता है।

2. उधार न लेना

  • मनुष्य को अपनी आय के अनुसार ही अपनी इच्छाएं रखनी चाहिए। लोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए दूसरों से उधार ले लेते हैं और कर्ज चुका नहीं पाते। ऐसा कर के वो लोग अपने साथ परिवार को भी परेशानी में डाल देते हैं। जो मनुष्य कर्ज से बचा रहता है, वह बहुत सुखी होता है।

3. अपने देश में रहना

  • कई कारणों से लोग अपना देश छोड़कर विदेश में रहने लगते हैं। ऐसा करने का कारण चाहे जो भी हो, लेकिन अपने देश में रहने का जो सुख है, वह
    कहीं और नहीं मिल सकता। इसके अलावा अपना देश छोड़कर दूसरे देश में रहने से दोष लगता है। जो मनुष्य पूरा जीवन अपने देश में बिताता है, वह बहुत सुखी होता है।

4. हमेशा स्वस्थ रहना 

  • हमेशा स्वस्थ रहना मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा वरदान होता है। जो मनुष्य बीमारियों की गिरफ्त में रहता है, उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीमार मनुष्य कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाता। ऐसे मनुष्य को शरीर के साथ धन का भी नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं बीमार व्यक्ति को दूसरों पर निर्भर होकर जीवन जीना पड़ता है। शरीर का साथ न मिलने पर ऐसा व्यक्ति अपनी इच्छा से कोई काम नहीं कर पाता।

5. निडर होकर जीना

  • जिसकी अपने से ज्यादा ताकतवर इंसान से दुश्मनी होती है, वह पूरा समय उसी दुश्मन के बारे में सोचता रहता है। इस कारण वह जीवन का पूरा आनंद नहीं ले पाता। डर या चिंता के कारण मनुष्य के दूसरे काम प्रभावित होने लगते हैं। वो कोई काम ठीक से नहीं कर पाता है। इसलिए, जो व्यक्ति बिना किसी भय के जीवन जीता है, वह सबसे सुखी माना जाता है।

6. अच्छी संगति होना

  • बुरे लोगों की संगति का परिणाम भी बुरा ही होता है। जो मनुष्य दुष्ट और हिंसक लोगों के साथ मेल-मिलाप रखता है, उसे आगे चलकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों की संगति को दलदल या किचड़ भी कहा गया है। क्योंकि एक बार ऐसे लोगों के साथ हो जाने पर उनसे दूरी बनाना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए, जिसकी दोस्ती अच्छे लोगों के साथ होती है, वह बहुत सुखी होता है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :