युद्ध का असर, महंगा हो गया गैस सिलेंडर

एफए एयरलाइंस क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाईबिग का अधिग्रहण करेगी फिल्म Emergency की फिर बदली रिलीज डेट ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 बीज आजमगढ़/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा पेयजल समस्या का हुआ समाधान- सतना हमीरपुर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली गई रैली शिवहर में देशी कट्टा के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार चंदौली में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेस हुआ संपन्न प्रदेश में बच्चों के सुपोषण की जांच के लिए वजन तिहार मनाया जा रहा है जालौन में आज लोकसभा चुनाव के तहत रूट मार्च, फुट पेट्रोलिंग की गयी आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार पीलीभीत में दुष्कर्म व पास्को के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 14 वर्ष की सजा और एक लाख अर्थ दंड लगाया भाजपा केे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 18 मई को एक दिवसीय चंबा दौरे पर सूरतगढ : अवैध हीरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अब होंगे मासिक टेस्ट आज का राशिफल तीर्थन घाटी के भिंडी थाच में शहीद लगन चन्द मेमोरियल कप सीजन-4 का सफल समापन। युवा मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन तीन नए आपराधिक कानूनों पर रायपुर में हुई कार्यशाला उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉक्टरों की तैनाती

युद्ध का असर, महंगा हो गया गैस सिलेंडर

Anjali Yadav 01-03-2022 12:53:30

अंजलि यादव,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

 

नई दिल्ली: कोरोना की चुनौतियों के बीच रुस-यूक्रेन में यूद्ध छिड़ने से सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने मार्च महीने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी है। आज 1 मार्च को बगैर सब्सिडी वाले 14 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। ताजा कीमतों की बात की जाए तो राजधानी दिल्ली में कीमतें बिना किसी बदलाव के 899.5 रुपए पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 105 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब राजधानी दिल्ली में नई कीमतें लागू होने के बाद 19 किलो के गैस सिलेंडर का नया दाम 2,012 रुपए हो गया है। नई कीमतें 1 मार्च 2022 से लागू हो गई हैं।

 

5 किलो के सिलेडर में भी 27 रुपए की बढ़ोतरी

वहीं दूसरी ओर 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 27 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 5 किलो के सिलेंडर की कीमत 569 रुपए होगी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

 

हर माह अपडेट की जाती है एलपीजी की कीमत

भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों
के लिए LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने अपडेट की जाती है। बीते माह की बात की जाए तो फरवरी 2022 में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई थी। 14 किलो गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत अलग अलग शहरों में

दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल गैस की कीमत 105 रुपए बढ़ाकर 2,012 रुपए हो गई है। पहले कीमत 1,907 रुपए थी। कोलकाता में एक वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत 108 रुपए बढ़कर 2,095 रुपए हो गई। पहले इसकी कीमत 1,987 रुपए थी। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1857 रुपए हो गई है। चेन्नई में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2145.5 रुपए हो गई है।

 

14 किलो के सिलेंडर की नई कीमत

दिल्ली में कीमत 899.50 रुपए

कोलकाता में कीमत 926 रुपए

मुंबई में कीमत 899.50 रुपए

चेन्नई में कीमत अब 915.50 रुपए

 

100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई है। मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 3.12 फीसदी बढ़कर 100.99 डॉलर प्रति बैरल हो गई, वहीं दूसरी ओर WTI क्रूड का भाव 0.67 प्रतिशत बढ़कर 96.36 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :