मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि आज राजस्थान के विभिन्न भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। गुजरात में रविवार तक गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना व्यक्त की गई है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा और झारखंड में आज से अगले अगले दो दिन तक गरज के साथ ओले पडने और बिजली चमकने की आशंका है। पूर्वोत्तर में भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया
है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ, हरियाणा, विदर्भ, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ और मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। दक्षिण भारत में अगले दो-तीन दिनों में भारी वर्षा हो सकती है। दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और रात के समय बूंदा-बांदी हो सकती है। आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments