दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार (12 फरवरी) को कहा कि यह हमारे लिए संघर्ष का दिन है और हम संघर्ष करेंगे। प्रियंका ने समाचार एजेंसी से कहा, "जनता जो करती है, सही करती है। ये हमारे लिए संघर्ष का समय है। हमें बहुत संघर्ष करना है। हम करेंगे।"
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का लगातार दूसरी बार खाता नहीं खुल सका। उसका मत प्रतिशत इस बार गिरकर 4.27 प्रतिशत रहा, जबकि 2015 में उसका मत प्रतिशत 9.7 प्रतिशत रहा था।
वहीं दूसरी ओर, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को
लेकर चिंता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने पार्टी में फिर से जान फूंकने के लिए “सर्जिकल कार्रवाई” का बुधवार (12 फरवरी) को आह्वान किया। मोइली ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में इस हार के बारे में चिंतित है।
उन्होंने कहा, ''यह एक सबक है जिसे हमें सीखना है।" उन्होंने कहा कि अब ध्यान पार्टी का पुनर्निर्माण करने और उसमें फिर से जान फूंकने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, ''अब पार्टी का कायाकल्प करने के लिए कार्रवाई करने का समय है। इसे नया रूप देना होगा। शल्य क्रिया करनी होगी ताकि बेहतर परिणाम आने शुरू हो सके।"
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments