सोने की पोजिशन से जानिए कैसी है आपकी पर्सनैलिटी

मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम लोकसभा चुनाव में तैनात पीठासीन-सहायक पीठासीन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण कांग्रेस कुनीति और कुबुद्धि का शिकार, हिमाचल में लानी होगी स्थाई सरकार—कंगना रानौत उत्तराखंड : चारधाम यात्रा के लिए देहरादून एसएसपी ने सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण कराने की दी सलाह छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर शादी की रस्मों के बीच दूल्हा दुल्हन वोट डालने पहुंचे लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह: ओम बिरला लोकसभा से चौधरी महेंद्र प्रताप को कांग्रेस ने उतरा मैदान में - बधाई देने वालों का लगा तांता । मतदाता जागरूकता गतिविधिया- नीमच पीलीभीत में गोमती नदी को रात में ही शारदा नहर से दिया गया पानी पीलीभीत से सुहाना हो जाएगा लखनऊ का सफर, आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन पांचवें चरण की अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही झारखंड की तीन सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू अयोध्या में राम लला को समर्पित कीं रामायण पर ड्राइंग व क्राफ्ट की अभ्यास पुस्तिकाएं झारखंड में चौथे चरण के लोकसभा सीट के लिए 65 प्रत्याशियों ने किया नामांकन प्रवेश प्रक्रिया- यूजी-पीजी दूसरा चरण मतदान मौसम-राजस्थान अनूपगढ़ : सिंचाई पानी को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज होगी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में जोर-शोर से जारी है मतदान आज का राशिफल

सोने की पोजिशन से जानिए कैसी है आपकी पर्सनैलिटी

Khushboo Diwakar 26-06-2019 13:14:50

हेल्थ डेस्क. मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक, इंसान का स्वभाव कैसा है, वह क्या सोचता है, काफी हद तक इसकी जानकारी उसके सोने की पोजिशन से पता की जा सकती है। बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट एनाबेल नाइट ने सोने की अलग-अलग मुद्राओं को समझाया है। जानिए आपकी सोने की पोजिशन पर्सनैलिटी के बारे में क्या बताती है....

समझें अपनी पर्सनैलिटी

  1. लॉग पोजिशन : सकारात्मक व्यक्तित्व वाले इंसान

    यह सोने की सबसे कॉमन पोजिशन है। इस स्थिति में आप एक आप एक तरफ लेटे होते हैं। पैर और हाथ एक सीध में होते हैं। ऐसे लोग काफी खुले और सकारात्मक विचारों वाले होते हैं। ये मिलनसार होते हैं और सभी इनके साथ रहना पसंद करते हैं। 

    बेबी पोजिशन : बाहर से कठोर लेकिन कोमल हृदय

    भ्रूण में बच्चे ऐसी अवस्था में रहते हैं, इसलिए इसे बेबी पोजिशन कहते हैं। इसमें दोनों घुटने सीने की तरफ होते हैं। करीब 41 फीसदी लोग इसी मुद्रा में सोते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बेबी पोजिशन बताती है कि आप बाहर से कठोर दिख सकते हैं लेकिन आपमें एक कोमल हृदय है। ऐसे लोगों को नींद आसानी से नहीं आती। विशेषज्ञ कहते हैं ध्यान, योग और व्यायाम से नींद की समस्या दूर सकते हैं।

    यर्नर पोजिशन : निंदक और जिद्दी स्वभाव वाले

    इस पोजिशन में दोनों हाथों को सामने की ओर रखकर सोते हैं। ऐसे लोगों को समझना काफी मुश्किल होता है। ये
    खुले विचारों वाले होते हैं लेकिन अक्सर निंदा करते हैं। जब कभी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने की बारी आती है तो ये धीमी गति से सोचते हैं। इनका स्वभाव जिद्दी होता है। सामने वाला इंसान ईमानदार है या नहीं ये आसानी से पहचान लेते हैं।

    स्टारफिश पोजिशन: दूसरों की मदद करने वाले

    स्टारफिश पोजिशन में दोनों हाथ तकिए पर होते हैं। ऐसी पोजिशन बहुत कम लोगों में देखी जाती है। ऐसे लोग काफी कॉन्फिडेंट होते हैं और समूह में रहना पसंद करते हैं लेकिन जरूरी नहीं ये आकर्षण का केंद्र रहें। ये अच्छे श्रोता होते हैं और अपने दायरे से निकलकर दोस्तों और परिजनों की की मदद करते हैं।

    सोल्जर पोजिशन : इन्हें चर्चा में रहना पसंद नहीं

    इस पोजिशन में पीठ के बल सोते हैं और हाथ बिल्कुल सीधे होते हैं। ऐसे लोग काफी शांत और अंतरमुखी होते हैं। ये चर्चा में रहना पसंद नहीं करते हैं। ये कलात्मक चीजें पसंद करते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसे लोगों को फ्री होकर सोचने की कोशिश करनी चाहिए और अच्छी नींद लेनी चाहिए।

    स्काय डाइवर पोजिशन : खुले विचार वाले इंसान

    स्काय डाइवर पोजिशन में लोग पेट के बल सोते हैं। इनके हाथ तकिये या उसके बगल में होते हैं। ऐसे लोग कॉन्फिडेंट और खुले विचारों वाले होते हैं। इनका यह स्वभाव कभी-कभी दूसरों के लिए असंवेदनशील हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इन्हें अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की जरूरत होती है। 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :