जन्मदिन आज एक दबंग बिहारी कट्टर हिंदूवादी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विषेश शिविर होने जा रहा शुरु अपनों को निहारते गाँव प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ग्रामीणों से लाखों की धन उगाही,मामला पहुंचा सांसद कार्यालय आदि शक्ति...शिव-पार्वती की भक्ति में डूबे नजर आए पीएम मोदी, जागेश्वर धाम में कही बड़ी बात वार्षिक संत निरंकारी समागम का आयोजन 28 से 30 को आध्यात्मिक स्थल समाखला में टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली भारतीय डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा । उत्तराखंड स्टेट T20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम का हुआ चयन कोटद्वार: जंगल में चारा पत्ती लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला, तीन दिन बाद मिला शव लोकसभा में PM मोदी: ‘संसद के कर्मचारियों-पत्रकारों का योगदान अहम, आतंकी हमले से सांसदों को बचाने वालों का नमन’ 22 सितंबर को विधानसभा के बाहर गरजेंगे मिड-डे मील वर्कर्स अयोध्या में खतरे के निशान के पास पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर, बाढ़ का खतरा राहुल गांधी को वापस मिला बंगला तो बोले रवि किशन PM का बड़प्पन है...' 'बेटी बचाओ... की ब्रांड एंबेसडर रेसलर के साथ दहेज के लिए ज्यादती, FIR दर्ज सारस के बाद अब बाज बना आरिफ का नया दोस्त' राहुल की फ्लाइंग किस पर प्रियंका चतुर्वेदी 'नफरत की आदत में मोहब्बत रास नहीं आई राजस्थान में भ्रष्टाचार का अनोखा विरोध गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में बढ़े हार्ट अटैक के मामले- स्टडी राहुल ने संसद में फ्लाइंग किस दिया? हेमा मालिनी बोलीं- 'मैंने नहीं देखा' महाराष्ट्र में मिला COVID वेरिएंट 'एरिस' का पहला केस

जन्मदिन आज एक दबंग बिहारी कट्टर हिंदूवादी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का

VIJAY SHUKLA 08-09-2020 12:01:53

आखिर कौन हैं यह गिरिराज सिंह 
विजय शुक्ल 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
दिल्ली।  किस्सा करीब पिछले साल अक्टूबर का हैं जब मैं पहली बार गिरिराज सिंह से विश्व एड्स दिवस के एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देने के लिए उनसे मिला।  सूना तो बहुत था इस दबंग मंत्री के बारे में और इनके हिंदुत्व और बार बार लोगो को पाकिस्तान भेजने को लेकर इनका चर्चा में बने रहना।  बड़ा अजीब सा लगा था उस वक़्त जब उन्होंने साथी साहिल जो कि खुद HIV  संक्रमण के साथ जीवन जीते हुए लोगो को एक अलग उदाहरण पेश कर रहे थे उनको एक अलग अंदाज में बिचककर हटाना।  खैर आज इनका जन्मदिन है और ऐसे मौके पर इस तरह के बातो का कोई मायने नहीं रखता। 

जन्मदिन ख़ास इसलिए भी क्योकि बिहार में चुनाव है और आजकल नीतीश की वर्चुअल रैली भी लगभग ना के बराबर असरदार है और इस बाढ़ में चुनाव की बयार वो भी कोरोना के साथ शायद अब राम की मर्जी से ही आगे बढ़ पाए। 

कट्टर हिंदूवादी चेहरा, विवादित बयान और विरोधियों को बात-बेबात कड़े बयानों के कारण गिरिराज सिंह की छवि भाजपा के फायरब्रांड नेता की बनी हुई है और आज वो केंद्र सरकार में मंत्री है  साल 2014 में नवादा से पहली बार सांसद बनने के बाद मोदी सरकार में मंत्री बने. गिरिराज सिंह हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे, जहां उनका मुकाबला सीपीआई के कन्हैया कुमार से था। इस चुनाव में गिरिराज सिंह ने कन्हैया को 4,22,217 वोटों से हरा दिया।


गिरिराज सिंह की कुछ ख़ास बाते 

  • जन्म 8 सितम्बर 1952 को
    लखीसराय के बड़हिया में हुआ। इनके परिवार में पत्नी उमा सिन्हा के अलावा एक पुत्री है। गिरिराज सिंह मगध विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। 
  • गिरिराज सिंह अक्सर कहते हैं कि जब तक मैं जीवित हूं, राष्ट्र और समाजविरोधी शक्तियों को देश में खड़ा नहीं होने दूंगा। 
  • गिरिराज सिंह चुनावी सभाओं में अपने विवादित बोल के कारण देश-प्रदेश में चर्चा के केंद्र में  रहते हैं। हिंदूओं को अधिक संतान उत्पन्न करने की नसीहत देने वाले गिरिराज सिंह दूसरे धर्मों में आबादी नियंत्रण की नसीहत देते रहे हैं। 
  • पीएम  नरेन्द्र मोदी के पक्के समर्थक माने जाते हैं। 2014 में भाजपा की ओर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के पहले ही गिरिराज सिंह उनके पक्ष में सार्वजनिक तौर पर बयान देते रहते थे।
  • बिहार में जदयू-भाजपा का अलगाव हुआ तो नीतीश सरकार ने भाजपा कोटे के 11 मंत्रियों को सरकार से बाहर किया। सरकार से बाहर किए भाजपा के मंत्रियों में से एक गिरिराज सिंह भी थे। 
  • साल 2002 से लेकर मई 2014 तक विधान पार्षद रहे। मई 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए नवादा से गिरिराज सिंह सांसद बने। गिरिराज 2008-10 तक सहकारिता मंत्री रहे। गिरिराज 2010-13 से पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं। 09 नवम्बर 2014 से तीन सितम्बर 2017 तक गिरिराज सिंह केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु मध्यम राज्यमंत्री भी रहे। इसके बाद गिरिराज सिंह 4 सितम्बर 2017 से सूक्ष्म एवं लघु मध्यम राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी बनाए गए।

अब देखना यह है कि  उनके जन्मदिन से क्या भाजपा का हिंदुत्व बिहार में आगे बढ़ते हुए नीतीश कुमार को फिर से सत्ता देगा या उनको इससे किनारे लगाएगा जिसकी उम्मीद ज्यादा ही की जा रही है। 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :