1250 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे से बने दुनिया के सबसे बड़े चरखे का अनावरण किया गया। उत्तर प्रदेश के नोएडा प्राधिकरण ने इसे बनाया है। यह 14 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा है। कुल 1650 किलो वजनी चरखे को नोएडा के सेक्टर-94 स्थित महामाया फ्लाईओवर के पास ग्रीन एरिया में लगाया गया है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, चरखा गांधीजी के सपने स्वदेशी का प्रतीक है। प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी ने कहा, यह लोगों में प्लास्टिक के सही उपयोग
के प्रति जागरुकता लाने के लिए है।
महाराष्ट्र के नासिक में सबसे बड़ा धातु शिल्प आर्ट (इल्यूजन स्कल्पचर आर्ट) तैयार किया गया है। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर इसका लोकार्पण किया जाएगा। दावा है कि भारत में पहली बार शिल्प धातु से इस प्रकार का स्कल्पचर तैयार किया गया है। इसे 6 माह में बनाया गया है। इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments