विकास दुबे हत्या के बाद मिटाना चाहता था पूरे सबूत

चिराग पासवान ने महेश्वर हजारी पर हमला बोला Airtel ने इंटरनेशनल रोमिंग पैकेज लॉन्च किया 30 अप्रैल को कोर्ट में फिर से पेश होंगे बाबा रामदेव पवन सिंह ने रोहतास में शुरू किया रोड शो चित्रकूट में हनुमान जन्मोत्सव पर विविधि कार्यक्रम भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आज हनुमान मंदिर में की जा रही विधिवत पूजा अर्चना ललितपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो की लोगों की मौत प्रशांत किशोर ने कहा शिक्षा का स्तर बढ़ाए सरकार सहरसा में वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह बदायूं से ग्यारह प्रत्याशी मैदान में। हनुमान जयंती प्रधानमंत्री-प्रदेश दौरा आज का राशिफल लू की चेतावनी के बीच निर्वाचन आयोग ने आज विभिन्‍न पक्षों के साथ बैठक की यूक्रेन युद्ध से हुआ हृदय परिवर्तन, यूक्रेन की मडिया बनी करणेश्वरी संजय निषाद पर हमला जिला सहकारी बैंक के वर्तमान अध्यक्ष का नवाज खान पर बड़ा आरोप । विश्व पृथ्वी दिवस फारबिसगंज मे 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित विशाल चुनावी जनसभा भोपाल में एनसीसी कैडेट्स ने विश्व पृथ्वी दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विकास दुबे हत्या के बाद मिटाना चाहता था पूरे सबूत

Deepak Chauhan 09-07-2020 20:05:52

उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस से पूछताछ में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के खुलासों से पता चल रहा है कि उसके मंसूबे कितने खतरनाक थे। उसने पूछताछ में इस बात को कबूल किया है कि वह हत्या के बाद आठों पुलिस वालों के शव को जला देना चाहता था। इसके लिए उसने पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन ऐसा कर न सका। विकास दुबे ने यह भी बताया है कि उसने डीएसपी देवेंद्र मिश्रा की हत्या क्यों की?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उज्जैन पुलिस से पूछताछ में विकास दुबे ने बताया है कि बिकरू में पुलिस वालों की हत्या के बाद वह उनके शव को जला देना चाहता था। पुलिस वालों के शवों को पास के कुएं में रख दिया गया था। अब सिर्फ तेल डालकर आग लगाने का काम बाकी था। हालांकि मौका नहीं मिल पाया और वह फरार हो गया। विकास दुबे ने कहा कि वह ऐसा सबूतों को खत्म करने के लिए करना चाह रहा था।

बिकरू कांड में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिस वालों की जान गई थी। विकास दुबे ने बताया कि देवेंद्र मिश्रा को मैंने इसलिए मारा क्योंकि उससे मेरी बनती नहीं थी और वे कई बार मुझे धमकी भी दे चुके थे। विकास ने पूछताछ में यह भी बताया कि शहीद देवेंद्र मिश्रा का पैर काया गया था क्योंकि वह मेरे एक पैर में गड़बड़ी को लेकर टिप्पणी कर चुके थे।

बता दें कि 2 जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव पुलिस की टीम विकास दुबे को पकड़ने के लिए पहुंची थी। इस बात की सूचना उसे पहले ही मिल गई। जानकारी मिलने के बाद उसने जेसीबी से रास्ते को
घेर दिया और आठ पुलिस वालों की हत्या कर दी। विकास दुबे ने पूछताछ में बताया कि उसके मुखबिर सिर्फ चौबेपुर थाने में ही नहीं बल्कि आसपास के तमाम थानों में थे। मैंने लॉकडाउन के दौरान सभी पुलिसवालों की काफी मदद की थी।

बिकरू कांड के बाद यूपी पुलिस के साथ ही एसटीएफ विकास दुबे को पकड़ने के लिए लग गई थी। प्रशासन ने विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस की कम से कम 60 टीमें बनाई थी। 2 जुलाई की घटना के बाद से ही एक-एक कर के उसके कई साथी एनकाउंटर में मारे गए। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके घर और गाड़ियों को तबाह कर दिया।

8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से ही विकास दुबे कानपुर के अपने बिकरू गांव से फरार हो गया। इसके बाद से ही यूपी पुलिस हाई अलर्ट पर थी। यूपी के 75 जिलों की पुलिस को अलर्ट करने के साथ ही प्रदेश के अन्य राज्यों से लगे सीमा और नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी थी। पुलिस ने विकास दुबे पर घोषित 50 हजार के इनाम को बढ़ाकर पांच लाख कर दिया था। बावजूद इन सबके वह यूपी से भागने में सफल रहा।

8 जुलाई को पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह हरियाणा के फरीदबाबाद में है। इसके बाद एक मकान पर रेड मारी गई। हालांकि इसकी जानकारी उसे पहले ही मिल गई थी और विकास वहां से फरार हो गया। इस रेड में उसके तीन सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं चर्चा थी कि विकास दुबे नोएडा फिल्म सिटी स्थित किसी टीवी स्टूडियो में लाइव सरेंडर करने की फिराक में है। हालांकि वह फरीदाबाद से मध्य प्रदेश पहुंच गया और गुरुवार की सुबह महाकाल मंदिर के पास से उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :