कोरोना वायरस का खौफ से बंद हुई मुंबई की डब्बावाला चेन की रफ्तार

आज का राशिफल चमकीला के लिए अंजुम बत्रा ने दो महीने में सीखा ढोलक बजाना Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में वोटिंग शुरू हुई,साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा चिराग पासवान के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ कमाए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन,98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त आइये जानते है किस कारण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रामनवमी जुलूस पर हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल को लिखा पत्र गॉर्लिक-बींस से बनने वाला टेस्टी सलाद प्रदोष व्रत 2024:आइये जानते है प्रदोष व्रत और शुभ मुहूर्त इन ड्रिंक्स की मदद से Vitamin D की कमी को दूर करे बेंगलुरु-रामनवमी पर हिंसा की घटना सामने आई सलमान खान फायरिंग मामले-मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की कलरएसेंस वाले नंदा का गोरखधंधा चोर ठग या व्यवसायी गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए बेस्ट हैं ये 3 ड्रिंक्स आज का राशिफल भारत में वर्कप्लेस की बढ़ रही डिमांड 46 साल की तनीषा मुखर्जी मां बनने को तरस रहीं PAK और 4 खाड़ी देशों में भारी बारिश

कोरोना वायरस का खौफ से बंद हुई मुंबई की डब्बावाला चेन की रफ्तार

Deepak Chauhan 19-03-2020 14:20:53

कोरोना वायरस दुनियाभर में लगातार लोगों की जान ले रहा है। ऐसे में भारत की स्थिति भी गंभीर है और गुरुवार तक यहां संक्रमण के 166 मामले सामने आए हैं। इधर महाराष्ट्र के मुंबई के दफ्तरों को खाना पहुंचाने वाली डब्बावाला चेन ने भी अपनी सेवाएं 31 मार्च तक के लिए बंद  कर दी हैं। कोरोना वायरस दुनियाभर में लगातार लोगों की जान ले रहा है। ऐसे में भारत की स्थिति भी गंभीर है और गुरुवार तक यहां संक्रमण के 166 मामले सामने आए हैं। इधर महाराष्ट्र के मुंबई के दफ्तरों को खाना पहुंचाने वाली डब्बावाला चेन ने भी अपनी सेवाएं 31 मार्च तक के लिए बंद  कर दी हैं।  

[removed]

भारत में कोरोना वायरस के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। देश में हर रोज इससे संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है और यह आंकड़ा 166 हो गया है। वहीं, दुनियाभर में यह आंकड़ा दो लाख पार कर गया  है। कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने से एक तरह से देश की रफ्तार पर ब्रेक सी लग गई है। दिल्ली, पटना, मुंबई, गुरुग्राम समेत कई अन्य शहरों
में सार्वजनिक स्थलों, मॉल-मल्टिप्लेक्स, सिनेमाघर, बाजार और मंदिर बंद कर दिए गए हैं। इस महामारी का असर शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। भारत में अभी तक तीन मौतें हुई हैं। कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। 


भारत में 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक

भारत ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं 11 देशों के यात्रियों को अनिवार्य रूप से अलग रखा जाएगा। गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि प्रतिबंधित देशों को छोड़कर 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया'(ओसीआई) कार्डधारकों को भारत में प्रवेश के लिये भारतीय मिशनों से ताजा वीजा लेना होगा। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 'कोई भी एयरलाइन ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, तुर्की, ब्रिटेन से किसी भी यात्री को भारत नहीं लाएगी। यह आदेश 12 मार्च से प्रभावी हो चुका है।' इसके अलावा 17 मार्च से एयरलाइनों द्वारा फिलिपीन, मलेशिया और अफगानिस्तान से यात्रियों के लाने पर भी रोक लगा दी गई है।

[removed]

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :