मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती

उच्च न्यायालय के आदेषो के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच परवाणु शिमला पर चला प्रशासन का पीला पंजा राजस्थान में पहले चरण के लोकसभा चुनाव संपन्न Jodhpur : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जय राम रमेश जोधपुर पहुंचे भाजपा ने हुबली की घटना पर कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना ओडिशा: झारसुगड़ा में नाव हादसा श्रमिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चित्रकूट मतदाता जागरूकता -मिर्जापुर इंदौर साइबर सुरक्षा माँ पर अभद्र टिप्पणी पर बोले चिराग पासवान जीत के प्रति आश्वास हैं पप्पू यादव प्रदेश मतदान आज का राशिफल Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष आज का राशिफल चमकीला के लिए अंजुम बत्रा ने दो महीने में सीखा ढोलक बजाना Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में वोटिंग शुरू हुई,साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती

Gauri Manjeet Singh 07-08-2020 20:11:06

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। मुलायम को लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम को पेट में दर्द और पेशाब में संक्रमण की समस्या है।

मेदान्ता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि अस्पताल के न‍िदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताब‍िक मुलायम स‍िंह के गुरुवार को पेट दर्द होने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना रिपोर्ट नेगेटि‍व आई। मुलायम का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी
कराया गया है। उनको पेशाब में संक्रमण की समस्या है।  इसका इलाज चल रहा है। 

आपको बता दें कि 80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है।  इससे पहले उन्हें  पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :