ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग जैसे चीन के कुछ शहरों की हवा में नाटकीय रूप से सुधार हुआ है। वहीं भारत के कई शहरों में हवा में सबसे अधिक प्रदूषण बरकरार है। एक समय में सबसे अधिक प्रदूषण के लिए चर्चा में रहे बीजिंग ने अपनी हवा में अच्छा खासा सुधार दर्ज किया है। 2019 वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के अनुसार ये प्रदूषित शहरों की सूची में 3 साल में 199 से गिरकर 84वें स्थान पर पहुंच गया है।
सरकार की कई पॉलिसियों के बावजूद दिल्ली की हवा की स्थिति 5 साल में
इस कदर बिगड़ी कि विश्व में पांचवें स्थान पर आ गई। वहीं गाजियाबाद का भी दिल्ली सा हाल है जबकि भारत के कई अन्य शहर टॉप 20 में आते हैं। भारत एक ऐसा देश है जो स्मॉग की सबसे गंभीर समस्या से जूझ रहा है। जबकि शांघाई समेत कई चीनी शहरों की हवा में सुधार हुआ है।
दक्षिण एशिया में जनसंख्या बहुत अधिक है। जनसंख्या के आधार पर देखें तो बांग्लादेश को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर माना जाता है। जबकि उसकी राजधानी ढाका की हवा का दिल्ली के बाद सबसे बुरा हाल है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments