तमिलनाडु सरकार ने ISRO के अध्यक्ष के. सिवन को एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से किया सम्मानित

पटना के गांधी मैदान में "फिट टू मूव, फिट टू वोट" मैराथन का आयोजन कानून के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सम्मेलन का आयोजन चंपारण में मतदाता जागरूकता बिहार में दूसरे चरण के मतदान पर रिपोर्ट उच्च न्यायालय के आदेषो के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच परवाणु शिमला पर चला प्रशासन का पीला पंजा राजस्थान में पहले चरण के लोकसभा चुनाव संपन्न Jodhpur : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जय राम रमेश जोधपुर पहुंचे भाजपा ने हुबली की घटना पर कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना ओडिशा: झारसुगड़ा में नाव हादसा श्रमिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चित्रकूट मतदाता जागरूकता -मिर्जापुर इंदौर साइबर सुरक्षा माँ पर अभद्र टिप्पणी पर बोले चिराग पासवान जीत के प्रति आश्वास हैं पप्पू यादव प्रदेश मतदान आज का राशिफल Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष

तमिलनाडु सरकार ने ISRO के अध्यक्ष के. सिवन को एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से किया सम्मानित

23-08-2019 14:34:48

तमिलनाडु सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष के. सिवन को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसरो प्रमुख ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से पुरस्कार हासिल किया। पुरस्कार के तहत आठ ग्राम का स्वर्ण पदक, पांच लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

वर्ष 2015 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के निधन के बाद तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने उनके नाम पर इस पुरस्कार की घोषणा की थी। यह पुरस्कार तमिलनाडु के रहने वाले उन लोगों को दिया जाता है, जो विज्ञान व प्रौद्योगिकी, मानवता व छात्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं।

प्रशस्ति पत्र में इसरो प्रमुख को 'रॉकेट मैन' की उपाधि दी गई है। 62 वर्षीय सिवन वर्ष 1980 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री
पाने वाले परिवार के पहले सदस्य हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु से एरोस्पेस इंजीनियरिंग की स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने के बाद वह इसरो से जुड़े। उन्हें डॉ. विक्रम साराभाई रिसर्च अवार्ड (1999) समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 

बता दें कि के सिवन ने वर्ष 1980 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। वर्ष 1982 में बेंगलुरु के IISC से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया। IIT बांबे से उन्होंने वर्ष 2006 में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी पूरी की है। सिवान वर्ष 1982 में इसरो में आए और पीएसएलवी परियोजना पर उन्होंने काम किया। उन्होंने एंड टू एंड मिशन प्लानिंग, मिशन डिजाइन और मिशन इंटीग्रेशन एंड एनालिसिस में काफी योगदान दिया है। हाल ही में चंद्रयान -2 मिशन को लेकर के सिवन ने विश्व में ख्याति प्राप्ति की हुई है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :