लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया। भाजपा ने हरियाणा मे सरकार बना ली और आज वो जेजेपी के साथ सरकार का सामन्जस्य बिठा कर चल भी रही है और शायद खट्टर और चौटाला का यह प्रयोग सफल भी हो जाय पर जिस तरह से दुष्यंत ने इस मिले मौके को अपना संगठन मजबूत बनाने मे लगाया है यह शायद भाजपा के लिये एक नयी रणनीति के तहत अपने संगठन को मजबूती देने की जरूरत का समय है और शायद अब अहीरवाल और जाट बेल्ट को उनके अपने प्रदेश उपाध्यक्षो के सहारे एक गैर जाट अध्यक्ष की नियुक्ति से प्रदेश
मे संगठन मजबूत बनाया जा सकता है और शायद इसके सहारे कुछ अच्छे मंत्रियो को जिनकी टिकट काट दी गयी थी की पकड और संगठन की समझ का उपयोग लेने का भी सही समय हो यह। जिनके बारे मे आलाकमान के साथ साथ मुख्यमंत्री भी अच्छी सोच रखते है और शायद यह रणनीति भाजपा को मजबूती देगी और आने वाले पंचायती चुनावो मे भी अच्छी पकड बनाने मे मददगार होगी। बस ध्यान यह रखना है कि पार्टी को तोडने वाले लोगो को इससे दूर रखा जाय जो पहले भी और चुनाव मे भी पार्टी को कमजोर करने मे लगे रहे।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments