विधानसभा चुनाव : हरियाणा में 32% मतदान और महाराष्ट्र में 21%

पुलिस ने लेवी मांगनेवाले दो अपराधियों को हथियार सहित दबोचा Karauli : श्री महावीर जी में भगवान जिनेन्द्र की निकली रथ यात्रा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच स्थित नहरों का जंक्शन है खास 29 को कल्पना सोरेन गांडेय से करेगी नामांकन बीजापुर के आराध्य देव चिकटराज मेले का हुआ समापन उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार जारी कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन फॉर्म जमा - झाबुआ रामपुर पहुंचे संजय सिंह, कहा- इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार दंतेवाड़ा 18 नक्सली सरेंडर हमीरपुर में मतदान बढ़ाने का लिया गया संकल्प मऊ में मतदान के लिए दिलाई गई शपथ गर्मियों में बढ़ गई है गैस और अपच की समस्या Dream Girl 3 में अनन्या पांडे नहीं सारा अली खान नजर आएगी Liquor Shop Closed: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज से 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे ठेके PM-चुनावी दौरा-प्रदेश मतदाता जागरूकता-प्रदेश पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यात्रियों को किफायती मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराएगा आज का राशिफल पीलीभीत में सड़क सुरक्षा जागरूकता को स्कूलों में दिलाई गई शपथ चुनाव प्रचार समाप्त

विधानसभा चुनाव : हरियाणा में 32% मतदान और महाराष्ट्र में 21%

Deepak Chauhan 21-10-2019 13:53:27

महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, संघ प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में वोट डाला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल में साइकिल चलाकर वोट डालने गए। 1 बजे तक महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 21% और हरियाणा की 90 सीटों पर 32% मतदान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावों में मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की। हरियाणा में भाजपा की सरकार है। वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सत्ता में है। हरियाणा में भाजपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा ने 150 और शिवसेना ने 126 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत 18 राज्यों की 63 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इनमें कर्नाटक में 15, उत्तरप्रदेश की 11, बिहार और केरल में 5-5, पंजाब, गुजरात और असम में 4-4, सिक्किम की 3, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु में 2-2, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा और तेलंगाना की 1-1 सीट शामिल है। महाराष्ट्र में एक लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है।


अपडेट्स


  • मुंबई में सेलिब्रिटीज और नेताओं ने वोट डाले। सचिन तेंदुलकर, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, आमिर खान, माधुरी दीक्षित ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी अमृता के साथ नागपुर में वोट डाला।
    उन्होंने कहा कि जनता को मतदान कर लोकतंत्र के लिए अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ट्रेन से करनाल पहुंचे, साइकिल चलाकर वोट डालने बूथ पहुंचे। उन्होंने कहा- लोगों को बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की चिंता करनी चाहिए।
  • हरियाणा की चरखी दादरी सीट से भाजपा प्रत्याशी रेसलर बबीता फौगाट, उनकी बहन गीता फौगाट परिवार से साथ मतदान करने पहुंचीं। गुड़गांव के बादशाहपुर में बूथ संख्या 286 पर ईवीएम खराब।  
  • केंद्रीय नितिन गडकरी और उनकी पत्नी कंचन ने नागपुर में मतदान किया। गडकरी ने कहा- मुझे उम्मीद है देवेंद्र फडणवीस की अगुआई में एक बार फिर भाजपा गठबंधन की वापसी होगी। 
  • राकांपा नेता और बारामती से प्रत्याशी अजित पवार ने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में वोट डाला और कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 225 सीटें मिलेंगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है। उन्होंने युवाओं से कहा- लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। 
  • संघ प्रमुख भागवत ने मतदान के बाद कहा- प्रजातंत्र में सभी चुनाव अहम होते हैं। सरकार किसकी थी, किसकी आनी है- यह सवाल नहीं रहता। तंत्र देश का चलता है। 100% मतदान हो और यह हर मतदाता का कर्तव्य है।
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- भाजपा सरकार ने वादे पूरे नहीं किए। अब हरियाणा में लोग कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं। यहां कांग्रेस सरकार बनेगी और हाईकमान मुख्यमंत्री तय करेगा। 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :