ADR रिपोर्ट के मुताबिक BJP के 26, कांग्रेस के 18 उम्मीदवार पर भी दर्ज हैं मामले साथ ही AAP के 60 फीसदी कैंडिडेट

No Entry के सीक्वल में आइये जानते है कौन से यंग सितारे नजर आएँगे कर्नाटक-कॉलेज कैंपस में हुई वारदात गुजरात में मिले 4.7 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष आज का राशिफल चमकीला के लिए अंजुम बत्रा ने दो महीने में सीखा ढोलक बजाना Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में वोटिंग शुरू हुई,साथ फिल्मी सितारे भी पोलिंग बूथ के बाहर नजर आए बरतें सावधानी-कुत्तों के साथ साथ,दूसरे जानवरों के काटने से भी होता है रेबीज का खतरा चिराग पासवान के समर्थन में RJD की शिकायत लेकर आयोग पहुंची BJP क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ कमाए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन,98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त आइये जानते है किस कारण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा रामनवमी जुलूस पर हुई हिंसा को लेकर राज्यपाल को लिखा पत्र गॉर्लिक-बींस से बनने वाला टेस्टी सलाद प्रदोष व्रत 2024:आइये जानते है प्रदोष व्रत और शुभ मुहूर्त इन ड्रिंक्स की मदद से Vitamin D की कमी को दूर करे बेंगलुरु-रामनवमी पर हिंसा की घटना सामने आई सलमान खान फायरिंग मामले-मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की कलरएसेंस वाले नंदा का गोरखधंधा चोर ठग या व्यवसायी गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए बेस्ट हैं ये 3 ड्रिंक्स आज का राशिफल

ADR रिपोर्ट के मुताबिक BJP के 26, कांग्रेस के 18 उम्मीदवार पर भी दर्ज हैं मामले साथ ही AAP के 60 फीसदी कैंडिडेट

Deepak Chauhan 02-02-2020 15:19:35

दिल्ली विधानसभा चुनाव में धनबल और बाहुबल लगातार बढ़ रहा है। देश की राजधानी में चुनाव लड़ने वाले 20 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 15 प्रतिशत पर गंभीर मामले हैं। आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों की संख्या लगातार बढ़ी है। वर्ष 2008 में यह मात्र 14 फीसदी थे। वहीं, पार्टी की बात करें तो इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी को पीछे छोड़ दिया है।

आप के जहां 70 में से 42 उम्मीदवार पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं बीजेपी के 26 और कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों ने भी हलफनामे में आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही है।

2013 में 16 प्रतिशत और 2015 में 17 प्रतिशत आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म) ने सभी उम्मीदवारों के हलफनामों की जांच के बाद यह रिपोर्ट जारी की है। आपराधिक मामलों के साथ-साथ करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या भी राजधानी में बढ़ी है। इस बार दिल्ली के दंगल में 36 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमे सबसे ज्यादा संख्या कांग्रेस उम्मीदवारों की है।


आपराधिक मामले:

वर्ष       प्रत्याशी आपराधिक मामले गंभीर आपराधिक मामले

2020 672       133 (20 फीसदी) 104 (15 प्रतिशत)

2015 673        114 (17 प्रतिशत) 74 (11 फीसदी)

2013 796          130 (16 प्रतिशत) 94 (12 फीसदी)

2008 790          111 (14 प्रतिशत) 32 (चार फीसदी)


दलवार आपराधिक मामलों वाले प्रत्याशी:

वर्ष                भाजपा                 आप                       कांग्रेस

2020 26 (39 प्रतिशत)  42 (60 प्रतिशत)          18 (27 प्रतिशत)

2015 17 (25 प्रतिशत)  14 (बीस फीसदी) 11 (16 प्रतिशत)


लगातार बढ़े हैं करोड़पति उम्मीदवार:

चुनाव कुल करोड़पति उम्मीदवार भाजपा आप   कांग्रेस

2020 243 (36 प्रतिशत) 70 फीसदी    73 फीसदी   83 फीसदी

2015 230 (34 प्रतिशत) 72 फीसदी    63 फीसदी       84 फीसदी


उम्मीदवारों को औसत संपत्ति बढ़ी

विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति बढ़ गई है। इस बार चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.34 करोड़ रुपये
है। बीते चुनाव में यह 3.32 करोड़ थी। औसत संपत्ति में करीब एक करोड़ का इजाफा हुआ है। आप के 70 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 15.25 करोड़ रुपये है। कांग्रेस के 66 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 11.68 करोड़ और भाजपा के 67 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.22 करोड़ रुपये है। वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव में लड़े प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 3.43 करोड़ रुपये थी। जबकि उससे पहले 2008 में यह 1.77 करोड़ थी।


अधिकतम संपत्ति भी ज्यादा हुई

मुंडका से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे धर्मपाल लाकड़ा की संपत्ति 292 करोड़ रुपये है। बीते चुनाव में सबसे ज्यादा संपत्ति मनजिंदर सिंह सिरसा ने घोषित की थी। उनके पास 239 करोड़ रुपये थे। सिरसा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। लाकड़ा के बाद आप की प्रेमिला टोकस और बदरपुर से चुनाव लड़ रहे राम सिंह नेताजी के पास अस्सी करोड़ से ज्यादा संपत्ति है।


निर्दलियों के पास सबसे कम संपत्ति

पालम विधानसभा से चुनाव लड़ रहे आरपीआई (ए) के राजेश कुमार के पास 3600 रुपये की संपत्ति है। शालीमार बाग से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम कौशिक की संपत्ति 6917 और नई दिल्ली से राहुल बेनीवाल के पास 7031 की संपत्ति है।

 

अहम बातें

- 2020 चुनाव में उतरे प्रत्याशियों में 32 पर महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामला है। इनमे से एक प्रत्याशी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

- 70 विधानसभा सीट में से 25 विधानसभा ऐसी हैं जहां तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी दी है।

- 51 प्रतिशत उम्मीदवार 12वीं या उससे कम पढ़े हुए हैं। 16 फीसदी उम्मदीवारों ने खुद को असाक्षर घोषित किया है।

- 66 प्रतिशत उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से कम है। आठ उम्मीदवारों ने आयु घोषित नहीं की है।

- 12 प्रतिशत महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, पिछले चुनाव में दस फीसदी महिलाओं ने चुनाव लड़ा था।


भड़काऊ भाषण में पीछे नहीं

दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे आठ उम्मीदवारों के ऊपर भड़काऊ भाषण से संबंधित मामले दर्ज हैं। इनमे ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान, सुल्तानपुर माजरा से कांग्रेस उम्मीदवार जय किशन, मालवीय नगर से आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती और महरौली से आप प्रत्याशी नरेश यादव शामिल हैं। हरिनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा पर भी भड़काऊ भाषण का मामला है। दो अन्य उम्मीदवार डॉ. अश्वनी कुमार और कमल हैं।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :