ममता बनर्जी ने शुरू किया जल संकट के खिलाफ जल सरंक्षण अभियान

iPhone 15 से भी दमदार होगा iPhone 16 का कैमरा-आइये जानते है और क्या-क्या होंगे नए फीचर्स ASUS ने लॉन्च की Zenbook Duo 2024 लैपटॉप सी चैत्र नवरात्र की नौवें दिन रवि योग समेत बन रहे हैं ये 4 शुभ संयोग भारतीय छात्र मोहम्मद अब्दुल अरफात का शव हैदराबाद में उनके आवास पर लाया गया Weight Loss: बैठे-बैठे निकल गई है तोंद, तो इन टिप्स से कंट्रोल करें वजन दोबारा मां बनने जा रहीं Dipika Kakar महागौरी की पूजा विधि CBSE Board 10th Result 2024: जानें कब आएंगे कक्षा 10 परिणाम Lok Sabha Election 2024:BJP ने जारी की एक और लिस्ट महातारा जयंती 2024 डेट और शुभ मुहूर्त सलमान खान के घर पर कथ‍ित तौर पर फायरिंग के मामले में दो आरोपि‍यों को गुजरात से किया गिरफ्तार आज का राशिफल अजवाइन के पानी के फायदे New update regarding monsoon शेयर बाजार में कोहराम Lok Sabha Election 2024-PM मोदी ने CPI (M) और कांग्रेस पर साधा निशाना। Delhi Liquor Scam-कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत लालू यादव ने BJP पर करारा हमला बोला Chaitra Navratri 2024 7th Day: इस शुभ समय पर करें मां कालरात्रि की विशेष पूजा ब्लैक साड़ी में Sara Ali Khan ने मुंबई की सड़कों पर करवाया फोटोशूट

ममता बनर्जी ने शुरू किया जल संकट के खिलाफ जल सरंक्षण अभियान

12-07-2019 17:15:05

दुनिया भर में जारी जल संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों से जल संरक्षण के लिए जागरूक होने की अपील की है। चेन्नई इस वक्त भीषण जल संकट का सामना कर रही है। इस जल संकट को देखकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सतर्क हो गईं हैं।चेन्नई जैसा कोलकाता का हाल न हो जाए इस लिए ममता बनर्जी शुक्रवार को पानी बचाने का संदेश देने के लिए पदयात्रा कि शुरुआत की हैंं इस पदयात्रा के जरिए महानगर के लोगों को वो जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगी।

जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकों को 'पानी बचाओ, जीवन बचाओ' के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कोलकाता में 'पद-यात्रा' आयोजित की है। इस 'पद-यात्रा' में  टॉलीवुड निर्देशक राज चक्रवर्ती भी उपस्थित हैं।  ममता ने इस पद यात्रा में समाज के हर तबके को शामिल होने का आह्वान किया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद रोज पहले ही राज्य में प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को राज्य में जल बचाओ, जीवन बचाओ दिवस पालित किए जाने की घोषणा की थी। जल संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए शुक्रवार को सीएम महानगर के जोड़ासांको से गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा आरंभ की हैं।

जानकारी हो कि चेन्नई के जल संकट को देखकर पश्चिम बंगाल
की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सतर्क हो गईं हैं। चेन्नई जैसा कोलकाता का हाल न हो जाए इस लिए ममता बनर्जी शुक्रवार को पानी बचाने का संदेश देने के लिए पदयात्रा कर रही हैं।  

ममता बनर्जी अपने पदयात्रा का आगाज रवींद्रनाथ टैगोर के पुश्तैनी घर जोड़ासांकू से शाम दो बजे आरंभ की हैं। ममता बनर्जी कोलकाता की सड़कों से होते हुए अपनी यात्रा का समापन गांधी प्रतिमा पर करेंगी। ममता की 5 किमी की जल बचाओ पदयात्रा में स्कूली छात्र, युवा और एनजीओ से जुड़े हुए लोग शामिल होंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में जल संकट से निपटने के लिए लोगों से वर्षा जल के संरक्षण को स्वच्छता की ही तरह जनआंदोलन बनाने की आपील की थी। ममता बनर्जी जल संरक्षण के लिए पदयात्रा पर निकलने वाली पहली मुख्यमंत्री हैं। 

हालांकि ममता बनर्जी लंबे समय से पानी और पर्यावरण की दिशा में कई कदम उठा चुकी हैं। ममता सरकार जल संरक्षण के लिए 'जल धरो, जल भरो' योजना चला रही हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि 2011 में सरकार बनने के बाद विगत आठ सालों में तीन लाख से अधिक तालाब खोदे गए हैं। इसके कारण वर्षा जल संचयन संभव हो सका है और बाढ़ के प्रकोप को रोका जा सका है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :