JNU पहुचने के बाद बाद बड़ी दीपिका की सर्चिंग रैंकिंग, लेकिन हफ्ते भर के बाद तानाजी रहे आगे

पुलिस ने लेवी मांगनेवाले दो अपराधियों को हथियार सहित दबोचा Karauli : श्री महावीर जी में भगवान जिनेन्द्र की निकली रथ यात्रा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच स्थित नहरों का जंक्शन है खास 29 को कल्पना सोरेन गांडेय से करेगी नामांकन बीजापुर के आराध्य देव चिकटराज मेले का हुआ समापन उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार जारी कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन फॉर्म जमा - झाबुआ रामपुर पहुंचे संजय सिंह, कहा- इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार दंतेवाड़ा 18 नक्सली सरेंडर हमीरपुर में मतदान बढ़ाने का लिया गया संकल्प मऊ में मतदान के लिए दिलाई गई शपथ गर्मियों में बढ़ गई है गैस और अपच की समस्या Dream Girl 3 में अनन्या पांडे नहीं सारा अली खान नजर आएगी Liquor Shop Closed: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज से 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे ठेके PM-चुनावी दौरा-प्रदेश मतदाता जागरूकता-प्रदेश पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यात्रियों को किफायती मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराएगा आज का राशिफल पीलीभीत में सड़क सुरक्षा जागरूकता को स्कूलों में दिलाई गई शपथ चुनाव प्रचार समाप्त

JNU पहुचने के बाद बाद बड़ी दीपिका की सर्चिंग रैंकिंग, लेकिन हफ्ते भर के बाद तानाजी रहे आगे

Deepak Chauhan 13-01-2020 18:48:40

7 जनवरी को दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस में चल रहे प्रदर्शन में छात्रों का समर्थन करने पहुंची थीं। इसके बाद से ही वे और उनकी फिल्म छपाक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, तो कुछ ने साहसी कदम। हालांकि बीते 7 दिनों के गूगल के आंकड़े बताते हैं कि दीपिका की छपाक के मुकाबले अजय की तानाजी को ही यूजर्स ने ज्यादा सर्च किया।

शुक्रवार को दोनों फिल्मों के रिलीज होने के बाद से तानाजी सर्चिंग में लगातार छपाक से आगे बनी हुई है। दीपिका की सर्चिंग सिर्फ 7 जनवरी की रात बढ़कर 47 पॉइंट पर पहुंची थी। इसके बाद उनकी और छपाक की सर्चिंग कम हो गई। दूसरी तरफ, तानाजी की सर्चिंग रविवार को 100 पॉइंट पर पहुंच गई। हमने गूगल ट्रेंड्स पर पिछले एक हफ्ते (7 से 13 जनवरी) के आंकड़े खंगाले और पता किया कि तानाजी, छपाक, दीपिका और अजय को लेकर यूजर्स ने गूगल से क्या पूछा।


बीते 7 दिनों में सबसे ज्यादा सर्चिंग तानाजी की

जेएनयू में दीपिका के जाने के बाद से वे मीडिया में छाईं हुईं थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादा सर्चिंग उनकी फिल्म छपाक नहीं बल्कि तानाजी की हो रही थी। बीते 7 दिनों में तानाजी को 30 पॉइंट, छपाक को 22 पॉइंट, दीपिका पादुकोण को 17 पॉइंट और अजय देवगन
को 15 पॉइंट सर्च किया गया। तानाजी को 11 जनवरी को 89 पॉइंट, 12 जनवरी को 100 पॉइंट और 13 जनवरी को 83 पॉइंट सर्च किया गया। वहीं, छपाक की अधिकतम सर्चिंग 10 जनवरी को 85 पॉइंट तक पहुंची।


तानाजी को सर्च करने वाले टॉप-5 राज्य

राज्य                       प्रतिशत

दमन और दीव                          64

दादरा और नागर हवेली                      64

महाराष्ट्र                         49

गोवा                         44

गुजरात                         39


छपाक को सर्च करने वाले टॉप-5 राज्य

राज्य       प्रतिशत

पुडुचेरी           47

सिक्किम           46

नगालैंड           41

त्रिपुरा           38

उत्तराखंड           35


तानाजी का कलेक्शन जानने की उत्सुकता रही

यूजर्स की सबसे ज्यादा क्वेरीज तानाजी का कलेक्शन जानने को लेकर (100 पॉइंट) आईं। इसके बाद तानाजी रिव्यू, छपाक, तानाजी मूवी, बॉक्स ऑफिस, टुकड़े-टुकड़े गैंग, जेएनयू प्रोटेस्ट, दीपिका पादुकोण, जेएनयू जैसे कीवर्ड्स से सर्चिंग की गई।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :