नई दिल्ली,Localnewsofindia- फातिमा सना शेख ने हाल ही में बताया कि 3 साल की उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस हादसे से वह काफी टूट गई थीं। दरअसल हाल ही में फातिमा ने यौन शोषण से लेकर कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की। फातिमा ने यह भी बताया कि उन्हेंने कास्टिंग काउच का सामना किया था।
फातिमा ने छेड़छाड़ वाले हादसे को याद करते हुए पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं जब 3 साल की थी तब मेरे साथ छेड़छाड़ हुई थी। यौन शोषण को कलंक की तरह माना जाता है इसलिए महिलाएं इस बारे में खुलकर बात नहीं करतीं। लेकिन अब समय बदल गया है। इस बारे में लोग अब ज्यादा जागरूक हैं। पहले तो यही कहा जाता था कि इस बारे में मत बोलो।'
कास्टिंग काउच को लेकर फातिमा ने कहा, 'मैंने भी कास्टिंग काउच का सामना किया है। मुझे ऐसा भी कहा गया कि काम पाने का एक मात्र तरीका सेक्स है। कई बार मुझसे काम छीना गया। कई बार ऐसा भी हुआ कि मैं कोई फिल्म कर रही थी और किसी के रेफ्रेंस की वजह से मुझे निकाल दिया गया।'
अभी शादी नहीं करना चाहतीं
फातिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के
दौरान कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। शादी का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं शादी पर विश्वास नहीं करती हूं। मेरा मानना है कि अगर आप किसी के साथ रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको शादी को किसी डॉक्यूमेंट पर पक्का करने की जरूरत नहीं है। शादी डॉक्यूमेंटेड होती है, इसका यह मतलब नही है कि आप सच में उस व्यक्ति से प्यार करते हैं। मैं इस मामले में खुले विचारों वाली हूं।'
फातिमा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फिल्म चाची 420 और बड़े दिलवाले जैसी फिल्मों बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद उन्होंने आमिर खान की फिल्म दंगल में नजर आईं, जिसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। बता दें कि फिल्म सूरज पे मंगल भारी में फातिमा ने मनोज बाजपेयी की बहन का रोल प्ले किया है। यह फिल्म 13 नवंबर को थियेटर्स में रिलीज होगी। इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।
इसके अलावा वह अनुराग कश्यप की फिल्म लूडो में नजर आएंगी। यह एक मल्टीस्टार फिल्म हैं जिसमें राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों ने काम किया है। यह फिल्म नवंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments